GT vs RCB Final: फाइनल में इस बड़े बदलाव के साथ उतरेगी आरसीबी, इधर गिल की टीम भी तैयार, कैसी होगी प्लेइंग 11

IPL Final 2026: आईपीएल का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में 31 मई को खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें आईपीएल में अपना दूसरा खिताब जीतने पर हैं। दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है

अपडेटेड May 30, 2026 पर 11:01 PM
Story continues below Advertisement
IPL Final 2026: आईपीएल 2026 के लीग चरण में दोनों टीमों ने 18-18 अंक हासिल किए थे

IPL Final 2026: करीब दो महीने तक चले आईपीएल 2026 का अब फाइनल मुकाबला होने वाला है। 10 टीमों के बीच 70 से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं और अब सभी की नजरें खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं। आईपीएल का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें आईपीएल में अपना दूसरा खिताब जीतने पर हैं। दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

आईपीएल 2026 के लीग चरण में दोनों टीमों ने 18-18 अंक हासिल किए थे, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के दम पर आरसीबी शीर्ष स्थान पर रही। इसके बाद बेंगलुरु ने क्वालिफायर-1 में गुजरात को बड़े अंतर से हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई और अब खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-1 में हार के बाद शानदार वापसी की और क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं इस मुकबाले में आरसीबी के ओपनर फिल साल्ट की वापसी हो सकती है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी


आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक टी20 क्रिकेट में 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा है और अभी तक कोई भी मैच टाई या बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है।

RCB और GT की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (c), जितेश शर्मा (wk), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार

इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड/फिल सॉल्ट

GT की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (c), जोस बटलर (wk), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

कैसी होगी अहमदाबाद की पिच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और फाइनल में भी ऐसी ही पिच देखने को मिल सकती है। लाल मिट्टी वाली इस सतह पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से अपने शॉट खेल सकते हैं। पिच पर अच्छा उछाल मिलने की उम्मीद है, इसलिए मुकाबले में बड़े स्कोर और चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।

कैसी होगा अहमदाबाद का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, अहमदाबाद में फाइनल के दिन काफी गर्मी रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की कोई बड़ी आशंका नहीं है। दिन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि शाम के समय भी गर्मी बनी रहेगी और पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है। ऐसे में मैच बिना किसी मौसम संबंधी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।