IPL 2026: आईपीएल 2026 का मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आईपीएल का फाइनल मुकाबला, 31 मई रविवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी। मुकाबले में आरसीबी की टीम घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेला जाने की उम्मीद है। वहीं आईपीएल 2026 के फाइनल के टिकट को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए मुंबई समेत कई शहरों के हजारों लोगों ने टिकट खरीद लिए हैं। वहीं फैंस के लिए अहमदाबाद पहुंचने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। वहीं इसी को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है।
बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदें टिकट
आईपीएल फाइनल को देखने के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच दो स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का फैसला किया। ट्रेनों की घोषणा होते ही टिकटों की मांग तेजी से बढ़ गई। शुक्रवार सुबह बुकिंग शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन टिकट लेने पहुंच गए और कुछ ही समय में बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ देखने को मिली।
वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा, “आईपीएल फाइनल को लेकर बढ़ी मांग को देखते हुए हमने ये विशेष ट्रेनें शुरू की हैं। टिकटों की बुकिंग आज से शुरू हुई है और सीटें बहुत तेजी से भर रही हैं। कई ट्रेनों में बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। हम यात्रियों की मांग पर लगातार नजर रखते हैं और जरूरत पड़ने पर छुट्टियों व त्योहारों की तरह विशेष ट्रेनें चलाते हैं।”
क्रिकेट फैंस की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का समय मैच को ध्यान में रखकर तय किया गया है। जो लोग फाइनल से पहले अहमदाबाद पहुंचकर मैच का माहौल देखना चाहते हैं, उनके लिए मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:20 बजे चलने वाली एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन उपलब्ध है, जो दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। वहीं मैच खत्म होने के बाद मुंबई लौटने वाले फैंस के लिए 1 जून को सुबह 3:50 बजे अहमदाबाद से एक विशेष ट्रेन चलेगी, जो दोपहर 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी पर शुरू हो चुकी है।