Get App

IPL Final 2026: क्रिकेट फैंस को रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी! आईपीएल फाइनल के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

IPL 2026: आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है और हजारों लोगों ने टिकट खरीदे हैं। वहीं इसी बीच वेस्टर्न रेलवे ने फैंस के लिए मुंबई से अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की की व्यवस्था की है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2026 पर 6:12 PM
IPL Final 2026: क्रिकेट फैंस को रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी! आईपीएल फाइनल के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
क्रिकेट फैंस की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का समय मैच को ध्यान में रखकर तय किया गया है

IPL 2026: आईपीएल 2026 का मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आईपीएल का फाइनल मुकाबला, 31 मई रविवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी। मुकाबले में आरसीबी की टीम घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेला जाने की उम्मीद है। वहीं आईपीएल 2026 के फाइनल के टिकट को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए मुंबई समेत कई शहरों के हजारों लोगों ने टिकट खरीद लिए हैं। वहीं फैंस के लिए अहमदाबाद पहुंचने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। वहीं इसी को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है।

बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदें टिकट

आईपीएल फाइनल को देखने के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच दो स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का फैसला किया। ट्रेनों की घोषणा होते ही टिकटों की मांग तेजी से बढ़ गई। शुक्रवार सुबह बुकिंग शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन टिकट लेने पहुंच गए और कुछ ही समय में बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें