MS Dhoni : तारीख 24 जनवरी 2008... जगह मायानगरी मुंबई, भारतीय क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इस खेल को चाहने वालों के लिए ये दिन काफी खास था। क्योंकि इस दिन के बाद से क्रिकेट की पूरी दुनिया बदलने वाली थी। आज से 18 साल पहले मुंबई में आईपीएल का पहला ऑक्शन होता है। उस ऑक्शन में एक-एक करके सभी फ्रेंचाइजी, अपनी टीम में खिलाड़ियों को जोड़ रहीं होती हैं। उसी दौरान हॉल में ऑक्शन के लिए एक ऐसे नाम ऐलान होता है, जिसके बाद वहां काफी शोर-गुल मच जाता है। वह नाम था महेन्द्र सिंह धोनी का। धोनी का नाम सामने आते ही ऐसा लगा कि मानों सभी फ्रेंचाइजी की पहली चाहत उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की है। ये होड़ इसलिए भी थी क्योंकि कुछ महीनों पहले ही धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
