IPL 2026: ऋषभ पंत पर है पैसों का दबाव...आईपीएल में नहीं दिखा दम, अब फॉर्म को लेकर कोच ने कह दी बड़ी बात

Rishabh Pant: लखनऊ के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने खराब फॉर्म के बावजूद कप्तान ऋषभ पंत का समर्थन किया और उनके बड़े प्राइस टैग को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज कर दिया। आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 8 मैचों में पंत ने 27 की औसत और 149 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं

अपडेटेड May 03, 2026 पर 8:50 PM
Story continues below Advertisement
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले साल ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। लखनऊ अब तक खेले 8 मैचों में सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की है। वहीं लखनऊ के लिए ऋषभ पंत की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। वहीं टीम पिछले साल के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में पंत को खरीदा था। पंत पर प्राइज टैग के दबाव को लेकर लखनऊ के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने खुलकर बात की है।

लखनऊ के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने खराब फॉर्म के बावजूद कप्तान ऋषभ पंत का समर्थन किया और उनके बड़े प्राइस टैग को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज कर दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि पिछले दो सालों में ऋषभ अपने प्राइस टैग के दबाव में रहे हैं। उन्होंने दूसरे मैच में हमें जीत दिलाई थी। यह सिर्फ एक अच्छी पारी का मामला है।"

आईपीएल के सबसे मंहगे खिलाड़ी है पंत


लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले साल ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके बाद वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं रहीं। आईपीएल 2026 में भी लखनऊ का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 8 मैचों में पंत ने 27 की औसत और 149 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं। पंत ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन बाकी मैचों में वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।

लखनऊ का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। अब प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे बाकी सभी मैच जीतने होंगे। ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर भी इस सीजन में कई सवाल उठे हैं। उन्होंने शुरुआत में मिशेल मार्श के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन यह प्रयोग सिर्फ एक मैच तक ही चला। इसके बाद उन्हें नंबर 3 पर भेजा गया, लेकिन वहां भी टीम को ज्यादा फायदा नहीं मिला। लखनऊ के लिए इस सीजन में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि बल्लेबाजी यूनिट लगातार संघर्ष करती नजर आई, जिसकी वजह से टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे बनी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।