KKR vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। केकेआर की टीम अपने पिछले दोनों मुकाबला हारकर तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम अपने दोनों मुकाबले जीतकर यहां आई है। वहीं पंजाब की टीम इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं केकेआर की टीम टीम की पटरी पर लौटना चाहेगी।
दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। मुकाबले से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
दोनों टीमों का अब तक प्रदर्शन
कोलकाता की टीम पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से 6 विकेटों की हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रन से हार झेलनी पड़ी। यह उनकी लगातार दूसरी हार रही। वहीं पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया था। वहीं पहले मुकाबले में पंजाब ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी थी।
कैसी होगी ईडन गार्डन्स की पिच
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां तेज आउटफील्ड के कारण रन बनाना आसान रहता है। यहां की सतह सपाट होती है और गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर खेल पाते हैं। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर दिखाने लगते हैं। छोटी बाउंड्री और ओस के कारण यहां लक्ष्य का पीछा करना अक्सर आसान होता है।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अबतक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, इन मैचों में केकेआर का पलड़ा भारी है। केकेआर ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं पंजाब किंग्स ने 13 मैचों को अपने नाम किया है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला रद्द हो गया था।
कैसा होगा कोलकाता का मौसम
Accuweather के अनुसार कोलकाता में होने वाले इस मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है। शहर में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है और बारिश होने के आसार भी बने हुए हैं। बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी मैच में रुकावट डाल सकते हैं। ऐसे हालात में मैच छोटा किए जाने की संभावना बढ़ जाती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
केकेआर की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), सी ग्रीन, आरके सिंह, रमनदीप सिंह, एसपी नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, बी मुजरबानी
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, एस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, एमपी स्टोइनिस, एम जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल