IPL 2026: मैच जीतने के बाद दिल्ली के इस गेंदबाज को क्यों मिली सजा? जानें क्या है पूरा मामला

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी चौथी जीत हासिल की है। वैभव को आउट होने के बाद काइल जैमीसन से काफी एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया। वहीं मैच खत्म होने के बाद आईपीएल ने काइल जैमीसन को सजा सुनाई है

अपडेटेड May 02, 2026 पर 3:10 PM
Story continues below Advertisement
मैच खत्म होने के बाद आईपीएल ने काइल जैमीसन को सजा सुनाई है

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में ज्यादा रन नहीं बना पाए। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज को काइल जैमीसन ने जल्दी पवेलियन भेज दिया। वैभव इस सीजन में शानदार स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं और उनका विकेट अब हर टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। वैभव को आउट होने के बाद काइल जैमीसन से काफी एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया। काइल सूर्यवंशी के सामने आकर जोर-जोर से ताली बजाने लगे। वहीं मैच खत्म होने के बाद आईपीएल ने काइल जैमीसन को सजा सुनाई है।

काइल जैमीसन को मिली सजा

आईपीएल के बयान में कहा गया, "काइल जैमीसन को एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच नंबर 43 के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर उन्हें चेतावनी भी मिली है।" कीवी तेज गेंदबाज जैमीसन को आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।


ये नियम ऐसी भाषा, हरकत या इशारे से जुड़ा है, जो मैच के दौरान किसी दूसरे खिलाड़ी का अपमान करे या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसा सकता हो।

 

कब हुई थी घटना

जैमीसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया। ये घटना पहली पारी के दूसरे ओवर में हुई, जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद काइल जैमीसन आक्रामक अंदाज में उनके करीब पहुंच गए। उनके इस व्यवहार से बल्लेबाज की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आ सकती थी। काइल के सेलिब्रेशन पर सोशल मीडिया पर फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिए।

कैसा था मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी चौथी जीत हासिल की। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 225 रन बनाए। टीम के लिए रियान पराग ने 90 रन बनाए, जबकि डोनोवन फरेरा ने 14 गेंदों पर नाबाद 47 रन की तेज पारी खेली। वहीं दिल्ली के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लेकर मैच में टीम की वापसी कराई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 75 रन और पथुम निसांका ने 62 रन की शानदार पारी खेली।

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स ने पांच गेंद बाकी रहते बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया, जो टीम के आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।