Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar MAY 15, 2026 / 11:16 PM IST

LSG vs CSK IPL 2026 Match Highlights: लखनऊ के धमाकेदार जीत, चेन्नई को दी सात विकेट को करारी शिकस्त

LSG vs CSK IPL 2026 Match Highlight : आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं लखनऊ ने 188 रन के टारगेट को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। लखनऊ ने 17वें ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। लखनऊ ने तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। मिचेल मार्श 90 और जोश इंग्लिस 36 रन की शानदार पारी खेली

LSG vs CSK IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की ओर से कार्तिक शर्मा ने 71 रन की श

LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
MAY 15, 2026 / 11:14 PM IST

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : लखनऊ के धमाकेदार जीत, चेन्नई को दी सात विकेट को करारी शिकस्त

आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं लखनऊ ने 188 रन के टारगेट को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। लखनऊ ने 17वें ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। लखनऊ ने तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। मिचेल मार्श 90 और जोश इंग्लिस 36 रन की शानदार पारी खेली।

    MAY 15, 2026 / 11:06 PM IST

    Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : लखनऊ को 24 गेंद पर 24 रन की जरूरत

    लखनऊ ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 90 और जोश इंग्लिस 36 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंद पर 24 रन की जरूरत है।

      MAY 15, 2026 / 10:49 PM IST

      Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : लखनऊ को लगे दो झटके

      लखनऊ ने 12 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 90 और जोश इंग्लिस 36 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ तो जीत के लिए 46 गेंद पर 50 रन की जरूरत है।

        MAY 15, 2026 / 10:21 PM IST

        LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : लखनऊ का स्कोर 100 के पर

        लखनऊ की टीम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। लखनऊ ने 7 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 100 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस क्रीज पर हैं। मिचेल मार्श तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 25 गेंद पर 63 रन बनाए हैं। वहीं जोश इंग्लिश 18 गेंद पर 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

          MAY 15, 2026 / 10:07 PM IST

          LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : मिचेल मार्श की तूफानी बल्लेबाजी

          लखनऊ की टीम को शानदार शुरुआत मिली है। लखनऊ ने 5 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 67 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस क्रीज पर हैं। मिचेल मार्श तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 19 गेंद पर 42 रन बनाए हैं।

            MAY 15, 2026 / 9:59 PM IST

            Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : लखनऊ की तूफानी शुरुआत

            लखनऊ ने तूफानी शुरुआत की है। लखनऊ ने 3 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस क्रीज पर हैं।

              MAY 15, 2026 / 9:47 PM IST

              Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : लखनऊ ने पहले ओवर में बनाए 15 रन

              188 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए लखनऊ की टीम उतर गई है। पहले ओवर में लखनऊ ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस बल्लेबाजी कर रहे हैं।

                MAY 15, 2026 / 9:26 PM IST

                LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : लखनऊ में चेन्नई का धमाल, LSG को दिया 188 का टारगेट

                आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में जारी है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की ओर से कार्तिक शर्मा ने 71 रन की शानदार पारी खेली। वहीं लखनऊ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने तीन विकेट अपने नाम किया। इस मुकाबले को जीतने के लिए लखनऊ को 188 रन का टारगेट मिला है।

                  MAY 15, 2026 / 9:09 PM IST

                  Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : चेन्नई को लगा पांचवा झटका

                  15.6 ओवर में शाहबाज की फुल लेंथ गेंद पर कार्तिक ने लॉन्ग ऑन के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। कार्तिक 42 गेंदों में 71 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट पर 149 रन हो गया।

                    MAY 15, 2026 / 8:50 PM IST

                    LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई सपर किंग्स का स्कोर 100 के पार

                    14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 115 रन हो गया। चेन्नई के लिए कार्तिक 35 गेंदों में 52 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ब्रेविस 15 गेंदों में 25 रन पर मौजूद हैं।

                      MAY 15, 2026 / 8:32 PM IST

                      LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई सपर किंग्स को लगा तीसरा झटका

                      आकाश सिंह ने मैच में तीसरा विकेट भी हासिल कर लिया और चेन्नई को बड़ा झटका दिया। 7.2 ओवर में उन्होंने उर्विल पटेल को शॉर्ट गेंद पर फंसाया। उर्विल 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। विकेट लेने के बाद आकाश सिंह ने एक बार फिर हाथ से लिखा नोट दिखाकर जश्न मनाया। वहीं 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के 78 रन है।

                        MAY 15, 2026 / 8:08 PM IST

                        LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : आकाश सिंह ने दिखाया पर्ची

                        चौथे और 6वें ओवर में लखनऊ के आकाश सिंह ने चेन्नई को बड़ा झटका दिया। आकाश ने पहले चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया और फिर संजू सैमसन को भी पवेलियन भेज दिया। 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 41 रन है। विकेट लेने के बाद आकाश सिंह ने खास अंदाज में जश्न मनाया और हाथ से लिखा नोट पूरे स्टेडियम की ओर दिखाया।

                        उस नोट में लिखा था, 'आकाश जानता है कि T20 मैच में विकेट कैसे लिए जाते हैं।'

                          MAY 15, 2026 / 8:02 PM IST

                          LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : आकाश सिंह का धमाल

                          चौथे और 6वें ओवर में लखनऊ के आकाश सिंह ने चेन्नई को बड़ा झटका दिया। आकाश ने पहले चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया और फिर संजू सैमसन को भी पवेलियन भेज दिया। 6वें ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 36 रन है।

                            MAY 15, 2026 / 7:53 PM IST

                            LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आउट

                            पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने शानदार शुरुआत की। चेन्नई की ओर से ओपनिंग करने के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन उतरे। पहले तीन ओवर में चेन्नई में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाए। वहीं चौथे ओवर में लखनऊ के आकाश सिंह ने चेन्नई को बड़ा झटका दिया। आकाश ने चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 31 रन है।

                              MAY 15, 2026 / 7:47 PM IST

                              LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : 3 ओवर में चेन्नई ने बनाए 26 रन

                              पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने शानदार शुरुआत की है। चेन्नई की ओर से ओपनिंग करने के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन उतरे हैं। पहले तीन ओवर में चेन्नई में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं।

                                MAY 15, 2026 / 7:36 PM IST

                                Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : संजू सैमसन की कमाल की बल्लेबाजी

                                चेन्नई के लिए ओपंनिंग करने उतरे संजू सैमसन ने पहले ही ओवर में अपने हाथ खोल लिए हैं। मोहम्मद शमी के इस ओवर में संजू सैमसन ने तीन चौके जड़े। वहीं पहले ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 13 रन है।

                                  MAY 15, 2026 / 7:32 PM IST

                                  LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम

                                  आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी कर रही है। वहीं चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। चेन्नई की ओर से ओपनिंग करने के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन उतरे हैं। लखनऊ के लिए पहला ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कर रहे हैं।

                                    MAY 15, 2026 / 7:28 PM IST
                                    LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : दोनों टीमोें की प्लेइंग 11
                                    • चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी
                                    • लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव
                                      MAY 15, 2026 / 7:03 PM IST

                                      Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : पंत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई

                                      आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने गेंदबाजी का फैसला लिया है। वहीं चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। बता दें कि,प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच अहम है। टीम लगातार तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

                                        MAY 15, 2026 / 6:47 PM IST

                                        Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : आईपीएल 2026 में दूसरी बार आमने-सामने

                                        आईपीएल 2026 में रॉयल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) दूसरी बार आमने-सामने आ रही हैं। इससे पहले 10 मई को एम. चिदंबरम स्टेडियम में हुए मुकाबले में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से मात दी थी। वहीं ऋषभ की कप्तानी वाली लखनऊ इस मुकाबले में हार का बदला लेना चाहेगी।

                                          MAY 15, 2026 / 6:35 PM IST

                                          Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : प्लेऑफ की रेस में बनी है चेन्नई

                                          चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की और अब फिर से खिताब की मजबूत दावेदार बन गई है। प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए चेन्नई को शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी, जिससे टीम टॉप-4 की रेस में बनी रह सके।

                                            MAY 15, 2026 / 6:26 PM IST

                                            LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी

                                            लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक टी20 क्रिकेट में 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था।

                                              MAY 15, 2026 / 6:13 PM IST

                                              LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : प्लेऑफ की रेस से बाहर है लखनऊ

                                              लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है और टीम के लिए अब जीत हासिल करने पर भी कोई बड़ा फायदा नहीं होने वाला है। टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन बचे हुए मुकाबलों में लखनऊ नए खिलाड़ियों और अलग कॉम्बिनेशन को आजमा सकती है।

                                                MAY 15, 2026 / 5:54 PM IST

                                                Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, स्पेंसर जॉनसन/मैट हेनरी, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी

                                                इम्पैक्ट प्लेयर: प्रशांत वीर

                                                  MAY 15, 2026 / 5:41 PM IST

                                                  LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                  मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेट कीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

                                                  इम्पैक्ट प्लेयर: आवेश खान

                                                    MAY 15, 2026 / 5:40 PM IST

                                                    Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : कितने बजे होगा मुकाबले का टॉस

                                                    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ये मुकाबला आज, 15 मई को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम इकाना में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                      MAY 15, 2026 / 5:40 PM IST

                                                      LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

                                                      ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस

                                                        MAY 15, 2026 / 5:39 PM IST

                                                        LSG vs CSK IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई सपर किंग्स की पूरी टीम

                                                        रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एम.एस. धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फाउलकेस

                                                          MAY 15, 2026 / 5:39 PM IST

                                                          Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : लखनऊ और चेन्नई के बीच होगा मुकाबला

                                                          नमस्कार

                                                          मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ