Get App

LSG vs RCB Pitch Report: आरसीबी से हार का बदला लेने उतरेगी पंत की टीम, लखनऊ में मुकाबला....जानें किसका पलड़ा है भारी

LSG vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2026 में 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं। इस मुकाबले को जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ओवर पिच रिपोर्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2026 पर 7:23 PM
LSG vs RCB Pitch Report: आरसीबी से हार का बदला लेने उतरेगी पंत की टीम, लखनऊ में मुकाबला....जानें किसका पलड़ा है भारी
RCB vs LSG Pitch Report: आइए मैच से पहले जानते हैं RCB या LSG में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है

LSG vs RCB Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पड़ाव अब अपने प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है। सभी 10 टीमों के बीच टॉप 4 में जगह बनाने की होड़ मची है। वहीं आईपीएल का 50वां मुकाबला 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमों की इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले 15 अप्रैल को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से मात दी है। लखनऊ की टीम बेंगलुरु से मिली हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी।

आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। लखनऊ अब तक खेले नौ मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल की है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नौ में से छह मुकाबले जीते हैं। प्लेऑफ की उम्मीदें बचाए रखने के लिए लखनऊ को अब मजबूत वापसी की जरूरत है। प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ 10वें स्थान पर है। वहीं आरसीबी की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। बेंगलुरु अब अगला मैच जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें