LSG vs RR Pitch Report: हार की हैट्रिक लगाने से बचना चाहेगी राजस्थान, लखनऊ से होगा सामना, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LSG vs RR Pitch Report: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला लखनऊ की होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 7:59 PM
Story continues below Advertisement
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान से लखनऊ की टीम भिड़ेगी।

LSG vs RR Pitch Report: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक आईपीएल 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल के 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 22 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। राजस्थान मुकाबले में जीतकर हार की हैट्रिक लगाने से बचना चाहेगी, वहीं लखनऊ की नजर भी जीत पर होगी। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं। मुकाबले को जीतकर लखनऊ और राजस्थान की टीम हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी।

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान से लखनऊ की टीम भिड़ेगी। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायट्स अब तक खेले 6 मुकाबलों में 2 में जीत और 4 में हार मिली है। वहीं पॉइंट्स टेबल में लखनऊ 9वें स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक खेले 6 मुकाबलों में 4 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर है।

मैच से पहले जानें LSG या RR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।


दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि उसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच टाई नहीं हुआ है और न ही कोई मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ है।

कैसी होगी इकाना की पिच

इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ की पिच को आमतौर पर संतुलित माना जाता है। यहां की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मदद मिलती है। ये पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए थोड़ी फायदेमंद रहती है और यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास होता है। बल्लेबाजों के लिए यहां बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता, लेकिन हाल के मैचों में पिच ने बल्लेबाजों का भी साथ दिया है। साथ ही, इसमें अच्छी बाउंस और गति भी मिलती है, जिससे मुकाबला दोनों पक्षों के बीच बराबरी का बना रहता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (C & WK), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान

इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी

कैसी होगा लखनऊ का मौसम

लखनऊ में बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हल्की नमी खिलाड़ियों को थोड़ा परेशान कर सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और मैच बिना किसी रुकावट के खेला जा सकेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।