MI vs CSK Highlights: चेन्नई का खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में मुकाबला और मैच में 'हिटमैन' रोहित शर्मा की तूफानी पारी...आईपीएल के 38वें मुकाबले को देखने फैंस के लिए ये मुकाबला पैसा वसूल रहा। बता दें कि IPL 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाई। चेन्नई ने मुंबई को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया। मुंबई ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की पारी की बदौलत आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और चेन्नई को 9 विकेट से मात दी। रोहित शर्मा ने इस मैच में ताबड़तोड़ 76 रन बनाए वहीं सूर्यकुमार यादव 68 रन बनाकर नाबाद रहे।
