MI vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 में गुरुवार को एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। बता दें कि गुरुवार 23 अप्रैल को दो पुराने राइवल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे। आईपीएल के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है। इस मुकाबले को गंवाने वाली टीम के आगे का रास्ता काफी कठिन होने वाली है। क्योंकि, प्लेऑफ की रेस में खुद को जीवित रखने के लिए इस मुकाबले को दोनों ही टीम जीतना चाहेंगी।
इस सीजन में मुंबई की टीम अंक तालिका में सातवें और चेन्नई की टीम आठवें स्थान पर है। आइए मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट से वेदर रिपोर्ट तक।
धोनी और रोहित की हो सकती है वापसी
चेन्नई और मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। दोनों ही टीमों ने 5-5 ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं 23 अप्रैल को होने वाले मैच में सबकी नजरें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा पर होंगी। दोनों ही दिग्गज कल के मैच में वापसी कर सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अब तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है तो रोहित शर्मा तीन मैच खेलने के बाद इंजर्ड हो गए थे। दोनों के गुरुवार को खेलने की पूरी संभावना है। फैंस दोनों के वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 39 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई ने 18 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई मैच टाई नहीं हुआ है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस (MI) संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
इम्पैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान/धोनी, उर्विल पटेल, नूर अहमद, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, जेमी ओवरटन।
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह
कैसी होगी वानखेड़े की पिच
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में यहां अब तक तीन मैच खेले गए हैं, जहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 218 रन रहा है। इन तीन मैचों में से दो बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। दोनों टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, इसलिए गेंदबाजों को बहुत सटीक गेंदबाजी करनी होगी तभी वे रन रोक पाएंगे।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान मुंबई का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। वानखेड़े स्टेडियम में शाम के समय तापमान करीब 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और नमी भी ज्यादा होगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच बिना रुकावट पूरा हो सकता है।