MI vs GT Highlights: मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में कमाल कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दे दी है। न्यू चंडीगढ़ के न्यू PCA स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की टीम ने पहले रनों का पहाड़ खड़ा किया। रोहित शर्मा के 81 रनों की पारी के बदौलन मुंबई ने 20 ओवर में 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं 229 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया पर टीम जीत नहीं हासिल कर पाई। गुजरात की टीम 20 ओवर में 208 रन ही बना पाई।
हांलाकि गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने 80 रनों की और वाशिगंटन शुंदर ने 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों की ये पारी काम नहीं आई। मुंबई ने गुजरात को 20 रन से मात दी। इस जीत के साथ मुंबई क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है, जहां पर इसका मुकाबला पंजाब से 1 जून को होगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शुरुआत दी। पहले ओवर में टीम ने बिना विकेट खोए 6 रन बनाए। रोहित शर्मा को मैच में दो जीवनदान मिला। दूसरे ओवर में गेराल्ड कोएत्जी ने और तीसरे ओवर में कुसल मेंडिस से रोहित का कैच छुट गया। इस समय तक रोहित शर्मा 10 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे थे।
रोहित शर्मा की तूफानी फिफ्टी
इसके बाद रोहित और बेयरस्टो की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पावरप्ले खत्म होने तक टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 79 रन पहुंच गया था। आठवें ओवर में मुंबई को पहला झटका लगा जब साई किशोर ने जॉनी बेयरस्टो को 47 रन पर आउट कर दिया। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 101 रन पर 1 विकेट हो गया। 10वें ओवर में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस समय तक स्कोर 113 रन पर 1 विकेट था। 13वें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका तब लगा जब सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर साई किशोर की गेंद पर आउट हुए। 16 ओवर में स्कोर 175 तक पहुंच गया। रोहित 81 रन और तिलक 11 रन पर थे।
तीन ओवर में गिरे तीन विकेट
मुंबई के तीन ओवर में लगातार विकेट गिरे जब 17वें ओवर में रोहित शर्मा 50 गेंदों में 81 रन, 18वें ओवर में तिलक वर्मा (25 रन) और 19वें ओवर में नमन धीर 9 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर गेराल्ड कोएत्जी ने फेंका जिसमें मुंबई ने 22 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 22 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि चेल सेंटनर बिना रन बनाए नाबाद लौटे। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य मिला। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला।
गुजरात की खराब रही शुरुआत
229 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने शुभमन गिल को 1 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस ने संभलकर खेलना शुरू किया। पावरप्ले खत्म होने पर स्कोर 66 रन पर 1 विकेट था।
सातवें ओवर में गुजरात को दूसरा झटका लगा जब कुसल मेंडिस हिट विकेट होकर आउट हो गए। उन्होंने 20 रन बनाए। इसी ओवर में साई सुदर्शन ने सिर्फ 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जिसमें 1 छक्का और 8 चौके शामिल थे।
साई सुदर्शन और सुंदर की शानदार पारी
13 ओवर के बाद स्कोर 148 हो गया था। साई सुदर्शन 77 और सुंदर 47 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन 14वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सुंदर को 48 रन पर आउट कर तीसरा झटका दिया। 16वें ओवर में गुजरात को एक और बड़ा झटका लगा जब रिचर्ड ग्लीसन ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन को 80 रन पर आउट कर दिया। अब टीम को 26 गेंदों में 59 रन की जरूरत थी।
आखिरी ओवर में हारी गुजरात
17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 184 था। क्रीज पर राहुल तेवतिया और शेरफेन रदरफोर्ड मौजूद थे। अब गुजरात को 18 गेंदों में 45 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में रदरफोर्ड 24 रन बनाकर आउट हुए। अब गुजरात को आखिरी ओवर में 24 रन की जरूरत थी। क्रीज पर राहुल तेवतिया और शाहरुख खान थे। गुजरात की टीम सिर्फ 3 रन ही बना सकी और इस ओवर में शाहरुख खान 13 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन ही बना पाई और मुंबई ने यह मुकाबला 20 रन से जीत लिया।