MI vs GT Pitch Report: आईपीएल में दूसरी जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस, गुजरात से होगा सामना, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

MI vs GT Pitch Report: आईपीएल का 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच 20 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में एक जीत के साथ 10वें स्थान पर हैं तो वहीं गुजरात की टीम 6वें स्थान पर हैं। मैच से पहले जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Apr 19, 2026 पर 11:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MI vs GT Pitch Report: MI या GT मैच से पहले जानें कौन किस पर भारी पड़ सकता है

MI vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का कारवां अब अपने 5वें हफ्ते में आ गया है। आईपीएल में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं आईपीएल का 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच 20 अप्रैल को शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, टीम ने अब तक खेले 5 मुकाबलों में केवल 1 में ही जीत दर्ज कर पाई है। वहीं गुजरात टाइटंस आईपीएल के इस सीजन में खेले 5 मुकाबलों में 3 में जीत और 2 में हार मिली है।

गुजरात टाइटंस की टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं मुंबई इंडियंस पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात की टीम को हराना आसान नहीं होगा। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में एक जीत के साथ 10वें स्थान पर हैं तो वहीं गुजरात की टीम 6वें स्थान पर हैं।

आइए मैच से पहले जानते हैं MI या GT में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।


रोहित शर्मा होंगे बाहर

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से उबरते हुए मुंबई इंडियंस के नेट्स में फिर से प्रैक्टिस करते नजर आए। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी जांच भी कराई गई थी। इस वजह से वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया था कि रोहित कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। हालांकि अब उनके नेट्स पर लौटने से फैंस के लिए राहत की खबर है, क्योंकि उन्होंने मैच से पहले अच्छी तरह प्रैक्टिस किया।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से एक दिन पहले टीम के गेंदबाजी कोच ने बताया कि रोहित अब फिट हैं। फिर भी उनकी वापसी कब होगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटन्स का पलड़ा भारी रहा है। 8 मुकाबलों में गुजरात को 5 मैच में जीत मिली हैं, वहीं मुंबई इंडियंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है।

कैसी होगी मुंबई की पिच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। यहां का आउटफील्ड तेज है, जिससे शॉट खेलने वाले बल्लेबाजों को फायदा मिलता है। हालांकि नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और मूवमेंट मिल सकती है, इसलिए शुरुआत अहम रहती है। यहां पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर्स: शाहरुख खान

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर्स: एएम गजनफर

कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

मौसम के मिजाज की बात करें तो गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 20 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं बताई गई है। दिन में तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो शाम होते-होते थोड़ा कम हो जाएगा। मैच के समय तापमान लगभग 39 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।