MI vs PBKS Pitch Report: दूसरी जीत की तलाश में मुंबई, पंजाब से होगा मुकाबला, रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस!

MI vs PBKS Pitch Report: आईपीएल के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम आमने-सामने होंगी। वहीं इस मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। मैच से पहले जानें मुकाबले में कैसी होगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 5:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MI vs PBKS Pitch Report: मैच से पहले जानें MI या PBKS में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है

MI vs PBKS Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 24वां मुकाबला 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं मुंबई की टीम पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन में अबतक खेले 4 मुकाबलों में केवल 1 में ही जीत दर्ज कर पाई है। वहीं पंजाब की टीम ने अब तक खेले 4 मैचों में तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं पंजाब का केकेआर के खिलाफ एक मुकबला बारिस की वजह से रद्द हो गया था। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम 4 मैचों में 3 में जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं तो वहीं मुंबई की टीम 9वें स्थान पर हैं।

आइए मैच से पहले जानते हैं MI या PBKS में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

रोहित शर्मा हो सकते हैं बाहर


पंजाब के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले से रोहित शर्मा बाहर हो सकते हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को बैटिंग करने में काफी दिक्कत हो रही थी। रोहित शर्मा को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। ऐसे में पंजाब के खिलाफ रोहित का खेलने पर संस्पेंस बना हुआ है। मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन में रोहित शर्मा शामिल नहीं हुए, जिससे उनके अगले मैच में खेलने को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने चोट की जांच भी करवाई है। रिपोर्ट में कोई गंभीर समस्या नहीं मिली है, इसलिए उम्मीद है कि वह ज्यादा समय तक बाहर नहीं रहेंगे।

कैसी होगी मुंबई की पिच

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है, जहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। यहां अच्छी गति और उछाल मिलने के कारण बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और तेजी से रन बना सकते हैं। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिलती है, लेकिन समय के साथ बल्लेबाजी और आसान हो जाती है। इस दौरान गेंदबाजों को पूरे मैच में सही लाइन और लेंथ बनाए रखनी पड़ती है, क्योंकि छोटी सी चूक भी भारी पड़ सकती है।

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले हमेशा बराबरी के रहे हैं। दोनों टीमों ने अब तक 34 मैच खेले हैं, जिनमें मुंबई ने 17 और पंजाब ने भी 17 मुकाबले जीते हैं। खास बात यह है कि इनके बीच कोई मैच टाई या बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है, जिससे दोनों टीमों की टक्कर पूरी तरह संतुलित नजर आती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफेन रदरफोर्ड

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्यक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य

कैसा रहेगा मौसम

मौसम के मिजाज की बात करें तो 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच के दौरान मौसम साफ रहने वाला है और बारिश की कोई चिंता नहीं है। मैच के समय तापमान करीब 28 से 31 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि हवा में नमी होने की वजह से मौसम थोड़ा गर्म और चिपचिपा लग सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।