Get App

MI vs PBKS: क्वालिफायर -2 से पहले मुश्किल में पंजाब! इस गेंदबाज के आंकड़े ही डराने के लिए काफी

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 1 विकेट चटकाए। इस मुकाबले के बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए हर मुश्किल का इलाज कहा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 31, 2025 पर 3:09 PM
MI vs PBKS: क्वालिफायर -2 से पहले  मुश्किल में पंजाब! इस गेंदबाज के आंकड़े ही डराने के लिए काफी
Jasprit Bumrah: मुंबई को एलिमिनेटर मुकाबला जीतने में जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा

Jasprit Bumrah: आईपीएल का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 20 रन से मात दी। इस मैच का हारने के बाद गुजरात का सफर खत्म हो गया। वहीं मुंबई की टीम 1 जून को क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब का सामना करना होगा। मुंबई को ये मैच जीतने में जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा, जब साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर गुजरात को जीत से पास ले जा रहे थे तो बुमराह ने वाशिंगटन को आउट कर मुंबई की मैच में वापसी करवाई। वहीं ये मुकाबला देखकर पंजाब की टीम भी बुमराह की गेंदबाजी से निपटने की तैयारी कर रही होगी।

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 1 विकेट चटकाए। इस मुकाबले के बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की और बुमराह को मुंबई इंडियंस के लिए हर मुश्किल का इलाज बताकर 'एंटीडोट' और 'वैक्सीन' कहा।

बुमराह हमेशा विकेट दिलाते हैं

ESPNcricinfo से बात करते हुए वरुण आरोन ने कहा, "अगर टीम को विकेट की जरूरत हो तो बुमराह दिलाते हैं और अगर रन रोकने हों तो वो भी कर लेते हैं। उन्होंने कहा, "क्या शानदार गेंदबाज है यार!" आरोन ने बताया कि बुमराह को अपनी गेंदबाजी पर पूरा भरोसा है। जब बाकी गेंदबाज खराब प्रदर्शन कर रहे थे और कोच महेला जयवर्धने घबरा गए थे, तब बुमराह ने उन्हें बस इतना कहा, "शांत रहो, मैं संभाल लूंगा।" फिर वो आए, एक छक्का खाया लेकिन अगली ही गेंद पर वापसी करते हुए कमाल कर दिया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें