IPL 2025: सुपर मंडे को खास बनाएंगे बुमराह...RCB के खिलाफ उतरेंगे मैदान में? कोच ने दिया अपडेट

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर गेम ऑफ थ्रोन्स थीम वाला एक वीडियो पोस्ट कर बुमराह की वापसी का ऐलान किया। इस वीडियो का टाइटल 'दहाड़ने के लिए तैयार।' था। इस वीडियो की शुरुआत में बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे अंगद से कहानी सुनाते हुए दिखाई दी है

अपडेटेड Apr 06, 2025 पर 11:46 PM
Story continues below Advertisement
Jasprit Bumrah:आईपीएल में सोमवार का दिन काफी अहम होने वाला है।

MI vs RCB, IPL 2025: आईपीएल में सोमवार का दिन काफी अहम होने वाला है। सोमवार को मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। वहीं इस मुकाबले से ठीक एक दिन पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मुंबई की टीम से जुड़ गए हैं। हालांकि, फैंस में यह जानने की उत्सुकता है कि क्या वह RCB के खिलाफ मैच में खेलेंगे? इसको लेकर हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपडेट दिया है।

RCB के खिलाफ उतरेंगे मैदान में?

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने रविवार को शाम प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,"वह उपलब्ध हैं, वह आज ट्रेनिंग कर रहा हैं, तो उसे कल के लिए उपलब्ध रहना चाहिए। वह कल रात पहुंचे हैं, उन्होंने एनसीए के साथ अपने सेशन किए, और उन्हें हमारे फिजियो को सौंप दिया गया है। वह आज प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी कर रहे हैं, इसलिए सब ठीक है।" बता दें कि बुमराह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दूसरे दिन पीठ में चोट लगने के बाद से ही मैदान से बाहर हैं। उम्मीद की जा रही है कि बुमराह, आरसीबी के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं।


टीम से जुड़े बुमराह

बता दें कि इससे पहले मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर गेम ऑफ थ्रोन्स थीम वाला एक वीडियो पोस्ट कर बुमराह की वापसी का ऐलान किया। इस वीडियो का टाइटल 'दहाड़ने के लिए तैयार।' था। इस वीडियो की शुरुआत में बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे अंगद से कहानी सुनाते हुए दिखाई दी है। वीडियो में वह कहती हैं, "साल 2013 में एक नन्हा शावक इस मैदान में आया था। यह मैदान रनों, चौकों और छक्कों से भरा हुआ था। जब सब डरते थे, उसने हिम्मत दिखाई। इन सालों में उसने कई मुकाबले लड़े, कभी जीत हासिल की, कभी हार मिली, लेकिन हार नहीं मानी। इन लड़ाइयों के निशान उसके शरीर पर रह गए, लेकिन उन्होंने उसे कमजोर नहीं किया। जो कभी शावक था, अब शेर बन चुका है और अब शेर लौट आया है। फिर से जंगल का राजा बनने के लिए।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।