MI vs RCB, IPL 2025: आईपीएल में सोमवार का दिन काफी अहम होने वाला है। सोमवार को मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। वहीं इस मुकाबले से ठीक एक दिन पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मुंबई की टीम से जुड़ गए हैं। हालांकि, फैंस में यह जानने की उत्सुकता है कि क्या वह RCB के खिलाफ मैच में खेलेंगे? इसको लेकर हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपडेट दिया है।
