Virat Kohli vs Jasprit Bumrah: आईपीएल 2025 में सोमवार को एक हाईवोल्टज मुकाबला खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हो रहा है। ये मैच फैंस के लिए इसलिए भी खास रहा क्यों कि इस मुकाबले में मुंबई के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, करीब चार महीनों बाद मैदान पर वापसी की। फैंस ने अपने फेवरट गेंदबाज को 92 दिनों बाद गेंदबाजी करते देखा। बुमराह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंजरी से रिकवर करने के बाद पहला मैच खेला। वहीं इस मुकाबले मे विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का जब सामना हुआ तो कोहली ने पहली बॉल पर ही सिक्स लगाकर उनका वेलकम किया।
