Vaibhav Sooryavanshi: सिर्फ बल्लेबाजी काफी नहीं..., इंडिया डेब्यू के लिए वैभव को अपनी इस कमी से पाना होगा पार, इस दिग्गज खिलाड़ी ने उठाए ये सवाल

Vaibhav Sooryavanshi: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी से बाउंड्री पर एक बड़ी मिसफील्ड हुई। इसके बाद मोहम्मद कैफ ने कहा कि, इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल होने के लिए सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि फील्डिंग और बाकी खेल पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 5:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मोहम्मद कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हुई खराब फील्डिंग पर नाराजगी जताई

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अब इंडिया ए टीम में भी जगह मिली है। वहीं वैभव के इस प्रदर्शन के बाद से उनके भारतीय टीम में सेलेक्शन को लेकर भी चर्चा होने लगी। वहीं इसी बीच मोहम्मद कैफ ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग को लेकर चिंता जताई है।

बता दें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वैभव ने बाउंड्री पर एक बड़ी मिसफील्ड हुई। इसके बाद मोहम्मद कैफ ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सफल होने के लिए सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि फील्डिंग और बाकी खेल पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है।

मोहम्मद कैफ ने क्या कहा


मोहम्मद कैफ ने राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “इस आईपीएल में फील्डिंग देखना काफी निराशाजनक रहा है। आज यशराज ने केएल राहुल का कैच तब छोड़ दिया, जब वह शून्य पर थे। वैभव सूर्यवंशी से भी मिसफील्ड हुई। इस युवा खिलाड़ी ने पूरे सीजन में अब तक एक भी कैच नहीं पकड़ा है।”

 

खिलाड़ियों को फिल्डिंग पर ध्यान देना चाहिए

मोहम्मद कैफ ने कहा, “अगर वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए खेलना है, तो उन्हें मैदान पर और ज्यादा तेज और बेहतर होना पड़ेगा। कोच की जिम्मेदारी होती है कि वह युवा खिलाड़ियों को अच्छी फील्डिंग सिखाएं। खिलाड़ियों को फील्डिंग को सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि गर्व और आनंद के साथ करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर सफल होने के लिए अच्छी फील्डिंग बेहद जरूरी होती है।

वैभव ने किया मिसफील्ड

मोहम्मद कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हुई खराब फील्डिंग पर नाराजगी जताई। मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी बाउंड्री पर अक्षर पटेल का शॉट रोक नहीं पाए। वहीं, यशराज पुंजा ने केएल राहुल का आसान कैच भी छोड़ दिया। भले ही वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग को लेकर सवाल उठ रहे हों, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में इस युवा बल्लेबाज़ ने एक और शानदार पारी खेली और आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

अब राजस्थान रॉयल्स को अपने बाकी दो लीग मैचों में भी वैभव सूर्यवंशी से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, क्योंकि टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।