Get App

MS Dhoni: IPL का ये आखिरी सीजन खेल रहे हैं धोनी? जानिए स्टार क्रिकेटर के संन्यास की क्या है सच्चाई

IPL 2025 के शुरुआत से ही अगर किसी शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है तो वह चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। वह पिछले दो मैचों में टीम को जीत नहीं दिला पाए, इस कारण उनकी काफी आलोचना हो रही है और कुछ लोग उन्हें संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 10:13 PM
MS Dhoni: IPL का ये आखिरी सीजन खेल रहे हैं धोनी? जानिए स्टार क्रिकेटर के संन्यास की क्या है सच्चाई
धोनी पिछले तीन सीजन से लगातार निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

MS Dhoni IPL 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान एमएस धोनी, नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और इसी के बाद से ही उनके संन्यास की खबरों ने फिर से जोर पकड़ लिया। महेंद्र सिंह धोनी, पिछले दो मैचों में चेन्नई को जीत नहीं दिला पाए। इस कारण उनकी काफी आलोचना हो रही है और कुछ लोग उन्हें संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। फैंस उनके बैटिंग पोजिशन को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

धोनी के संन्यास पर अटकलें तेज

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद, सोशल मीडिया पर धोनी के करियर को लेकर बहस छिड़ गई। महेंद्र सिंह धोनी ने फरवरी 2025 में कहा था, "मैं क्रिकेट का आनंद उसी तरह लेना चाहता हूं, जैसा अपने शुरुआती दिनों में लेता था।" उनकी इस बात से साफ था कि वह अभी कुछ और साल खेल सकते हैं। 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी, धोनी अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे हैं और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस साल CSK ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में टीम में बनाए रखा, जो उनके पिछले सैलरी 12 करोड़ रुपये से काफी कम है। लेकिन उनका अनुभव और नेतृत्व टीम के लिए बेहद अहम बना हुआ है।

आईपीएल का लास्ट सीजन खेल रहे धोनी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें