IPL 2026: नहीं कम हो रही मुंबई इंडियंस की मुश्किलें, चोट की वजह से ये धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल सेंटनर चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनके बाएं कंधे में चोट 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते समय लगी थी

अपडेटेड May 01, 2026 पर 3:46 PM
Story continues below Advertisement
Mitchell Santner: मिचेल सेंटनर कम से कम एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल में खेले 8 मुकाबलों में मुंबई को केवल दो में ही जीत मिली है। वहीं इसी बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल सेंटनर चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड की लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान सेंटनर चोट की वजह से करीब एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा। मिचेल सेंटनर को आईपीएल के दौरान बाएं कंधे में चोट लगी थी।

सेंटनर को ये चोट 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में फील्डिंग करते समय लगी थी। चोट लगने के बावजूद सेंटनर ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा।

एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे सेंटनर


न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया, "मिचेल सेंटनर इस हफ्ते न्यूजीलैंड लौट गए हैं और आज सुबह उन्होंने एक स्पेशलिस्ट से मुलाकात की। जांच के बाद उन्हें कम से कम एक महीने आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है।" मिचेल सेंटनर कम से कम एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। न्यूजीलैंड की व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान सेंटनर के बाएं कंधे में ग्रेड-3 एसीएल चोट आई है।

कब लगी थी चोट

मिचेल सेंटनर को ये चोट जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कार्तिक शर्मा का शानदार डाइविंग कैच पकड़ते समय लगी। कैच लेते समय उनका कंधा और सिर जमीन से टकरा गए थे। चोट के कारण अब यह स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर आयरलैंड के खिलाफ होने वाला एकमात्र टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, "दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए मिचेल सेंटनर की उपलब्धता का फैसला बाद में किया जाएगा।"

न्यूजीलैंड की होने वाले सीरीज

न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र चार दिन का टेस्ट मैच 27 मई से बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट मैदान में खेला जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 4 से 8 जून, द ओवल में 17 से 21 जून और ट्रेंट ब्रिज में 25 से 29 जून तक खेले जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।