PBKS vs DC Pitch Report: हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी दिल्ली-पंजाब, जानें मुकाबले के लिए कैसी होगी धर्मशाला की पिच

PBKS vs DC Pitch Report: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) 11 मई को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। आईपीएल 2026 में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले खेले गए मैच में पंजाब ने दिल्ली को हराया था। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अपडेटेड May 10, 2026 पर 11:19 PM
आईपीएल का 55वां मुकाबला 11 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा

PBKS vs DC Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 यानी आईपीएल का पड़ाव अब अपने प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सभी 10 टीमों के बीच टॉप 4 में जगह बनाने की होड़ मची है। वहीं आईपीएल का 55वां मुकाबला 11 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल 2026 में दूसरी बार आमने-सामने आ रही हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया था।

वहीं अक्षर की कप्तानी वाली दिल्ली इस मुकाबले में हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं।

प्वाइंट्स टेबल में किस स्थान पर दोनों


आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत के साथ कुल 12 अंक हैं। पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, दिल्ली के 11 मैचों में 4 जीत के साथ सिर्फ 8 अंक हैं और प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है।

आईपीएल में दोनों टीमों का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की थी, लेकिन दूसरे हिस्से में टीम को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम अब भी मजबूत स्थिति में है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि टीम के पास अब सिर्फ तीन मैच बचे हैं। अगर दिल्ली यह मैच हारती है, तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं। ऐसे में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

मैच से पहले जानें PBKS vs DC में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स में किसका पलड़ा भारी

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 36 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पंजाब किंग्स ने 18 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 17 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहा है और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (C), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (WK), पथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (C), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: कुलदीप यादव

बल्लेबाज या गेंदबाज लखनऊ में किसे मिलेगा फायदा

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला का मैदान अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दिलचस्प पिच के लिए भी जाना जाता है। धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद को अच्छी गति, बाउंस और कैरी मिलती है, जिससे बड़े स्कोर वाले टी20 मैच देखने को मिलते हैं। स्टेडियम ऊंचाई पर होने की वजह से गेंद तेजी से बल्ले पर आती है, जिसका फायदा बल्लेबाजों को मिलता है। वहीं शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बल्लेबाज के जमने के बाद रन बनाना आसान हो जाता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 182 रन रहता है।

कैसा होगा रायपुर का मौसम

इस समय धौलाधार की पहाड़ियों के बीच मौसम काफी ठंडा और सुहावना बना हुआ है। यहां दोपहर के समय तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहता है। हवा में नमी भी बनी हुई है और शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना रहती है, जिससे मैदान थोड़ा फिसलन भरा हो सकता है। वहीं मैच के दौरान तेज बारिश की उम्मीद कम है, इसलिए मुकाबला बिना रुकावट पूरा होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली हल्की हवाएं गेंदबाजों को मदद दे सकती हैं और शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए खेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।