PBKS vs GT Pitch Report: बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गेंदबाजों का होगा कहर? कैसा होगा मुल्लांपुर की पिच का मिजाज

PBKS vs GT Pitch Report: आईपीएल 2026 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। पंजाब की कप्तानी श्रेयस अय्यर और गुजरात की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। दोनों टीमें इस बार जीत के साथ शानदार शुरुआत करना चाहेंगी। जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं मुकाबले के लिए कैसी होगी दोनों टीमों का प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

PBKS vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर और गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ तक जगह बनाई थी। वहीं पंजाब की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार दोनों टीमें बेहतरीन प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगी। आइए जानते हैं मुकाबले के लिए कैसी होगी दोनों टीमों का प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

कैसी है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों का प्रदर्शन बराबरी का रहा है। पंजाब किंग्स ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स ने भी 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है। खास बात यह है कि दोनों के बीच अभी तक कोई भी मैच बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है।


कैसी होगी दोनों टीमों की पिच

मुल्लांपुर की पिच का मिजाज पिछले सीज़न में अलग-अलग देखने को मिला, लेकिन ज्यादातर मुकाबलों में यह बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई। हालांकि कुछ मैचों में जब क्यूरेटर ने पिच पर थोड़ी घास छोड़ी, तो तेज गेंदबाजों को खासकर पहली पारी में अच्छी मदद मिली और वे ज्यादा असरदार नजर आए।

कैसा होगा मुल्लांपुर का मौसम

AccuWeather के मुताबिक दिन के समय तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि शाम होते-होते यह करीब 16 डिग्री तक गिरने की संभावना है। तापमान में इस गिरावट के कारण दूसरी पारी में ओस पड़ सकती है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है ताकि बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाए।

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की संभावित  प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: कगिसो रबाडा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।