PBKS vs LSG Pitch Report: एक हार और प्लेऑफ की रेस से बाहर पंजाब, लखनऊ से होगा मुकाबला, जानें कैसी होगी पिच

PBKS vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 में 23 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें लखनऊ में आमने-सामने होंगी। लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, वहीं पंजाब किंग्स के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड May 22, 2026 पर 7:27 PM
Story continues below Advertisement
PBKS vs LSG : मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

PBKS vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 अब अपने प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 26 मई से शुरू होने वाले प्लेऑफ मुकाबले में तीन टीमें अपनी जगह बना ली हैं। वहीं अब आखिरी स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग जारी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। लखनऊ और पंजाब के बीच ये मुकाबला शनिवार, 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का ये आखिरी लीग मुकाबला है। आईपीएल के प्लेऑफ की रेस से लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले ही बाहर हो गई है। वहीं पंजाब किंग्स अभी इस रेस में बनी हुई है। वहीं पंजाब को हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। अगर पंजाब ये मुकाबला हार जाती है तो उसका आईपीएल का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीजन का अंत शानदार अंदाज में करना चाहेंगी। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन


पंजाब किंग्स की टीम ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन पंजाब हाल के मुकाबलों में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीम लगातार छह मैच हार चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वह 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पंजाब को लखनऊ के खिलाफ यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह आईपीएल सीजन काफी निराशाजनक रहा है। टीम 13 मैचों में सिर्फ आठ अंक लेकर अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

दूसरी बार आमने-सामने दोनों टीमें

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 19 अप्रैल को न्यू चंडिंगड़ में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने शानदार जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, क्योंकि टीम ने चार मैच जीते हैं। वहीं लखनऊ को तीन मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई नहीं हुआ और न ही कोई मुकाबला रद्द हुआ है।

PBKS-LSG की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (C & WK), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (WK), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (C), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

कैसा होगा लखनऊ के पिच का मिजाज

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है। यहां स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है और पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन रहता है। बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता, हालांकि पिछले कुछ मैचों में बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिली है। पिच पर अच्छी उछाल और गति होने की वजह से यह बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए बराबर मददगार साबित होती है।

बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

लखनऊ में 23 मई को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे दिन धूप रहने का अनुमान है और मुकाबले के समय तापमान करीब 43 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।