PBKS vs LSG Pitch Report: पंजाब के विजय रथ को रोकने के इरादे से उतरेगी लखनऊ, जानें कैसी होगी न्यू चंडीगढ़ की पिच
PBKS vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पंजाब अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं लखनऊ पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। इस मुकाबले में पंजाब की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं लखनऊ की टीम को जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। मैच से पहले जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अब तक खेले 5 मुकाबलों में केवल 2 में जीत और 3 में हार मिली है
PBKS vs LSG Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पंजाब अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं लखनऊ पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। लखनऊ पिछले दो मुकाबलों में लगातार हार का सामना कर पड़ा है। पंजाब के खिलाफ लखनऊ हार की हैट्रिक लगाने से बचाना चाहेगी। वहीं इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है। लखनऊ के लिए पंजाब को हराना आसान नहीं होगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अब तक खेले 5 मुकाबलों में केवल 2 में जीत और 3 में हार मिली है। वहीं पंजाब की टीम ने अब तक खेले 5 मैचों में चार मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं पंजाब का केकेआर के खिलाफ एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम 5 मैचों में 4 में जीत के साथ पहले स्थान पर हैं तो वहीं लखनऊ की टीम 7वें स्थान पर हैं।
आइए मैच से पहले जानते हैं PBKS या LSG में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
सबसे पहले जान लेते हैं कि PBKS और LSG के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो पंजाब और लखनऊ के बीच 6 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो दोनों टीमें बराबर नजर आती है। 6 मैचों में से 3 बार पंजाब विनर रही है, जबकि 3 मैचों में लखनऊ की जीत हुई है। इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 236 और लखनऊ का 257 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो पंजाब का 133 और लखनऊ का 159 रहा है।
कैसी होगी न्यू चंडीगढ़ की पिच
न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच को आमतौर पर संतुलित माना जाता है, जहां गेंद पर अच्छा उछाल और गति देखने को मिलती है। यहां की आउटफील्ड काफी तेज और हल्की रेतीली है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है। यहां पर अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे ही बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो जाता है, उसके लिए रन बनाना आसान हो जाता है। आम तौर पर इस मैदान पर औसत स्कोर करीब 178 रन के आसपास रहता है।
कैसा होगा न्यू चंडीगढ़ का मौसम
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान चंडीगढ़ का मौसम गर्म रहने वाला है, साथ ही हल्की नमी भी महसूस हो सकती है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान तापमान लगभग 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और मौसम हल्का गर्म लेकिन आरामदायक महसूस होगा। आसमान साफ रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए हालात अच्छे रहेंगे।