IPL 2026: प्लेऑफ से पहले और खतरनाक होगी आरसीबी, टीम में लौट रहा विराट का पुराना ओपनिंग पार्टनर!

IPL 2026: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ 26 मई से शुरू होने वाले हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। टीम अब सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टॉप-2 में अपनी जगह को मजबूत करना चाहती है। इसी बीच खबर है कि विराट कोहली के पुराने ओपनिंग पार्टनर की वापसी हो रही है

अपडेटेड May 20, 2026 पर 3:57 PM
Story continues below Advertisement
Phil Salt: फिल सॉल्ट ने इस सीजन आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है

IPL 2026: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के मुकाबलों की शुरुआत 26 मई से होगी। वहीं आईपीएल के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही जगह बना ली है। वहीं अब टीम की नजर सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह पक्की करने पर होगी। वहीं इस मुकाबले से पहले आरसीबी के लिए बड़ी खबर आ रही है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट जल्द ही फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।

टीम में होगी फिल साल्ट की वापसी

ESPN क्रिकइन्फो के अनुसार, 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान फिल सॉल्ट की उंगली में चोट लग गई थी। इसके बाद वह इलाज के लिए इंग्लैंड चले गए थे। अब उम्मीद है कि वह इस हफ्ते के आखिर तक फिर से टीम के साथ जुड़ जाएंगे, जिससे आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले वह टीम के लिए उपलब्ध रहें।


वहीं फिल सॉल्ट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आरसीबी के अगले मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी भी सस्पेंस है। ये मैच शुक्रवार, 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। फिलहाल उनकी फिटनेस को लेकर टीम की तरफ से अंतिम फैसला आना बाकी है।

विराट से साथ किए है ओपनिंग

फिल सॉल्ट ने इस सीजन आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुरुआती छह मैचों में 168.33 के तेज स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए और मुंबई इंडियंस व दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। फिल साल्ट विराट कोहली के साथ ओपन करते थे। उनकी चोट के बाद जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन वह ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए। बेथेल ने सात मैचों की सात पारियों में सिर्फ 96 रन बनाए हैं। अगर फिल सॉल्ट शुक्रवार के मैच के लिए पूरी तरह फिट होते हैं, तो वह प्लेइंग इलेवन में जैकब बेथेल की जगह ले सकते हैं।

रजत संभाल रहे टीम की कमान

आरसीबी की कमान रजत पाटीदार संभाल रहे हैं। लेकिन पिछले हफ्ते कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय उन्हें चोट लग गई थी। इसी वजह से रजत पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच नहीं खेल पाए। उनकी जगह जितेश शर्मा ने टीम की कप्तानी की और आरसीबी को 23 रन से शानदार जीत दिलाई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार वापसी करने की उम्मीद है। पाटीदार ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला आईपीएल खिताब दिलाया था और टीम एक बार फिर उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।