Get App

IPL 2026: प्लेऑफ से पहले और खतरनाक होगी आरसीबी, टीम में लौट रहा विराट का पुराना ओपनिंग पार्टनर!

IPL 2026: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ 26 मई से शुरू होने वाले हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। टीम अब सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टॉप-2 में अपनी जगह को मजबूत करना चाहती है। इसी बीच खबर है कि विराट कोहली के पुराने ओपनिंग पार्टनर की वापसी हो रही है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 20, 2026 पर 3:57 PM
IPL 2026: प्लेऑफ से पहले और खतरनाक होगी आरसीबी, टीम में लौट रहा विराट का पुराना ओपनिंग पार्टनर!
Phil Salt: फिल सॉल्ट ने इस सीजन आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है

IPL 2026: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के मुकाबलों की शुरुआत 26 मई से होगी। वहीं आईपीएल के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही जगह बना ली है। वहीं अब टीम की नजर सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह पक्की करने पर होगी। वहीं इस मुकाबले से पहले आरसीबी के लिए बड़ी खबर आ रही है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट जल्द ही फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।

टीम में होगी फिल साल्ट की वापसी

ESPN क्रिकइन्फो के अनुसार, 18 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान फिल सॉल्ट की उंगली में चोट लग गई थी। इसके बाद वह इलाज के लिए इंग्लैंड चले गए थे। अब उम्मीद है कि वह इस हफ्ते के आखिर तक फिर से टीम के साथ जुड़ जाएंगे, जिससे आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले वह टीम के लिए उपलब्ध रहें।

वहीं फिल सॉल्ट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आरसीबी के अगले मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी भी सस्पेंस है। ये मैच शुक्रवार, 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। फिलहाल उनकी फिटनेस को लेकर टीम की तरफ से अंतिम फैसला आना बाकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें