Get App

सोशल मीडिया पर PBKS को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानें क्या कहा

पंजाब किंग्स और प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर चले रहे दावों को पूरी तरह फर्जी बताया और कहा कि किसी व्यक्ति, टीम या ब्रांड की छवि खराब करने वाली गलत जानकारी को गंभीरता से लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ये आरोप किस बारे में थे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2026 पर 5:00 PM
सोशल मीडिया पर PBKS को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानें क्या कहा
पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत की थी और टीम अपने पहले सात मैचों में अजेय रही। लगातार सात मैचों में जीतने के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब थी। इसके बाद टीम का प्रदर्शन कमजोर पड़ गया और लगातार चार हार ने उसकी फॉर्म को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। वहीं अब पंजाब किंग्स और टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर नाराजगी जताई है।

पंजाब किंग्स और प्रीति जिंटा ने ने इन दावों को पूरी तरह फर्जी बताया और कहा कि किसी व्यक्ति, टीम या ब्रांड की छवि खराब करने वाली गलत जानकारी को गंभीरता से लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ये आरोप किस बारे में थे।

पंजाब किंग्स ने किया पोस्ट

पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए लोगों से अपील की कि वे सिर्फ सस्ती लोकप्रियता और एंगेजमेंट पाने के लिए झूठी कहानियां शेयर न करें। पंजाब किंग्स ने एक्स पर पोस्ट किया, “आलोचना, मजाक और राय खेल का हिस्सा हैं। सस्ती एंगेजमेंट के लिए फेक स्टोरीज और मनगढ़ंत कहानियां नहीं। हम सभी से, खासकर ‘स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स’ से, ध्यान खींचने या ट्रैक्शन के लिए गलत जानकारी फैलाने से पहले फैक्ट्स वेरिफाई करने की रिक्वेस्ट करते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें