'ट्रैफिक में आप 100 Kmph स्पीड से ड्राइविंग...' अश्विन ने अभिषेक शर्मा के बैटिंग अप्रोच पर उठाए सवाल, दी ये सलाह

अश्विन ने कहा कि अभिषेक शर्मा हर स्थिति में एक जैसी तेज बल्लेबाजी करते हैं। अश्विन के मुताबिक अभिषेक शर्मा हर हालात में एक जैसी तेज बल्लेबाजी करते हैं, जैसे कोई ट्रैफिक और हाईवे दोनों जगह एक ही स्पीड में गाड़ी चलाए

अपडेटेड May 13, 2026 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
169 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 86 रन पर आउट हो गई

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 82 रन से बड़ी हार मिली। वहीं इस हार के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने टीम की बल्लेबाजी की कमजोरियों पर खुलकर बात की। 169 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 86 रन पर आउट हो गई। ये आईपीएल इतिहास में टीम की सबसे बड़ी हार भी बन गई। आइए जानते हैं रविचंद्रन अश्विन ने क्या कहा

अश्विन ने कहा कि अभिषेक शर्मा हर स्थिति में एक जैसी तेज बल्लेबाजी करते हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर में मैच के हिसाब से खेलने की कमी दिखी। अश्विन ने कहा कि अभिषेक शर्मा हर हालात में एक जैसी तेज बल्लेबाजी करते हैं, जैसे कोई ट्रैफिक और हाईवे दोनों जगह एक ही स्पीड में गाड़ी चलाए।

अभिषेक को हालात के हिसाब से खेलना चाहिए


अश्विन ने अपने YouTube चैनल पर कहा, “क्या अभिषेक शर्मा शॉट खेल सकता है? बिल्कुल खेल सकता है। लेकिन उससे कहां गलती हुई? ये ड्राइविंग जैसा है। आप हाईवे पर 100 या 200 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला सकते हैं, लेकिन अगर आप ट्रैफिक जाम में उसी तरह गाड़ी चलाएंगे, तो किसी को चोट लग जाएगी। क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां हालात सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। मैं देखना चाहता हूं कि अभिषेक शर्मा एक रन लेकर दूसरे छोर पर जाए और एक अच्छी साझेदारी बनाए।”

विराट-रोहित का क्यों करते हैं सम्मान

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हालात के हिसाब से अपना खेल बदल लेते हैं, इसलिए फैंस उनका इतना सम्मान करते हैं। अश्विन ने कहा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे लेजेंड्स इसलिए मशहूर हैं क्योंकि वे हालात को समझते हैं और उसके हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं। वे हर सड़क पर एक ही स्पीड से गाड़ी नहीं चलाते। इस मैच में हैदराबाद को लक्ष्य का पीछा समझदारी से करना चाहिए था, लेकिन टीम फेल हो गई क्योंकि टॉप-3 बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी नहीं ली।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।