Ashwin: 'मानसिक रूप से बहुत परेशान था ...' अश्विन ने बताया IPL से अचानक क्यों लिया संन्यास

Ravichandran Ashwin: साल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स का सीजन टीम के लिए बेहद खराब रहा, टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। वहीं इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद साल 2025 में रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया। हाल ही में अश्विन ये बताया की उन्होंने अचानक आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला क्यों किया

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 3:26 PM
Story continues below Advertisement
अश्विन ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पर अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था

आईपीएल 2026 में अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। चेन्नई को 5 अप्रैल रविवार को आरसीबी ने 43 रन रन से करारी शिकस्‍त दी। आईपीएल 2026 में चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस हार के बाद पूर्व ऑफ रविचन्दन अश्विन ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी, क्योंकि पिछले मैच में सुधार के संकेत मिले थे। इसके साथ पुर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ये भी बताया की उन्होंने अचानक आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला क्यों किया

बता दें, अश्विन ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पर अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे थे। साल 2025 का सीजन टीम के लिए बेहद खराब रहा, टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। इसके बाद साल 2025 में रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया।

अश्विन ने क्यों लिया संन्यास


आर. अश्विन ने अपने YouTube चैनल ऐश की बात पर बताया, “मैंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ IPL 2025 में एक निराशाजनक सीजन बिताया, जो मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर भी काफी खराब रहा। मैं चाहूं तो एक और सीजन खेल सकता था, लेकिन अंदर से मेरे पास उतनी ताकत नहीं बची थी। यह अनुभव मानसिक रूप से काफी परेशान करने वाला और दर्दनाक था, इसलिए मैं उस स्थिति में दोबारा नहीं जाना चाहता।”

रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा, “मेरे रिटायरमेंट से चेन्नई सुपर किंग्स को मुझे रिलीज करने या रिटेन करने की परेशानी से राहत मिल जाती। साथ ही, मेरे हटने के बाद उनके पास ऑक्शन में करीब 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त होते, जिसे वे टीम को और मजबूत बनाने में सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते थे।”

चेन्नई की हार पर अश्विन ने क्या कहा

रविवार को चेन्नई को आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। रविचन्दन अश्विन ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी। रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “मैं आज थोड़ा निराश महसूस कर रहा हूं। मुझे इस मैच से काफी उम्मीदें थीं। मैंने आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चुना था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में सुधार के संकेत दिए थे। जिस तरह से आरसीबी ने आज प्रदर्शन किया, उसने बाकी टीमों के लिए साफ संदेश दे दिया है।”

रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाज़ी रणनीति पर खुलकर सवाल उठाए और कहा कि टीम ने अपने गेंदबाजों की ताकत पर भरोसा नहीं दिखाया। रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “मुझे पता है कि उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, इसलिए मेरे पास भी इसका कोई सीधा जवाब नहीं है। टीम में युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें माहौल बदलने की जरूरत है, लेकिन सवाल यह है कि वे इसे कैसे कर पाएंगे?”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।