RCB vs MI: मैच में काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहें विराट और रोहित? वजह आई सामने

RCB vs MI: आईपीएल का 20वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। वहीं इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। जानें क्या है इसके पीछे की वजह

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 8:53 PM
Story continues below Advertisement
RCB vs MI: आईपीएल 2026 में आज मुंबई और आरसीबी के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी है

MI vs RCB: आईपीएल का 20वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने हैं। वहीं इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। आशा भोसले को सम्मान देने के लिए सभी खिलाड़ियों ने काली पट्टी (आर्मबैंड) पहनकर मैदान में उतरे। वहीं मैच शुरू होने से पहले सभी ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

वहीं मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन टीम के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था


बता दें आज 92 साल की उम्र में मशहूर गायिका आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार को आशा भोसले की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ। मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन की दुखद खबर पर नरेंद्र मोदी सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को भारतीय संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति माना जा रहा है और इसे एक सुनहरे दौर के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

कब होगा अंतिम संस्कार

मशहूर गायिका आशा भोसले अपने पीछे आठ दशकों से भी लंबा शानदार संगीत सफर छोड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने अलग-अलग भाषाओं और शैलियों में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी उन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकारों में शामिल किया था। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण जैसे बड़े सम्मान मिले। उनकी आवाज ने भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी।

आशा भोसले के पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कासा ग्रांडे में आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गंभीर-सचिन ने दी श्रद्धांजलि

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने X से बात करते हुए आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। गंभीर ने कहा, "महान आशा भोसले जी के निधन से दुखी हूं। उनकी शान और बेमिसाल टैलेंट हमेशा हमारी यादों में रहेगा।" वहीं महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने X पर कहा, "भारत और दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए यह बहुत दुखद दिन है। हमारे लिए, आशा ताई परिवार थीं। आज, जो नुकसान हम महसूस कर रहे हैं, उसके लिए शब्द बहुत छोटे लगते हैं। एक पल दिल शांत हो जाता है, और अगले ही पल, यह उन अनगिनत धुनों में बह जाता है जो उन्होंने हम सभी को दी हैं। ऐसा लगता है जैसे समय खुद रुक गया हो। फिर भी उनके हमेशा रहने वाले गीतों के जरिए, वह हमेशा अमर रहेंगी।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।