Get App

RCB vs MI: मैच में काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहें विराट और रोहित? वजह आई सामने

RCB vs MI: आईपीएल का 20वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। वहीं इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 12, 2026 पर 8:53 PM
RCB vs MI: मैच में काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहें विराट और रोहित? वजह आई सामने
RCB vs MI: आईपीएल 2026 में आज मुंबई और आरसीबी के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी है

MI vs RCB: आईपीएल का 20वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने हैं। वहीं इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। आशा भोसले को सम्मान देने के लिए सभी खिलाड़ियों ने काली पट्टी (आर्मबैंड) पहनकर मैदान में उतरे। वहीं मैच शुरू होने से पहले सभी ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

वहीं मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन टीम के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

बता दें आज 92 साल की उम्र में मशहूर गायिका आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। शनिवार को आशा भोसले की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ। मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन की दुखद खबर पर नरेंद्र मोदी सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को भारतीय संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति माना जा रहा है और इसे एक सुनहरे दौर के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें