CSK vs RCB Pitch Report: क्या आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे धोनी? जानें कैसी होगी प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

CSK vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भी आरसीबी अपनी जीत की लय बनाए रखना चाहेगी, जबकि चेन्नई दो हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 11:38 PM
Story continues below Advertisement
CSK vs RCB Pitch Report: मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

CSK vs RCB Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। बेंगलुरु ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। चेन्नई की टीम अब तक लगातार दो मैच हार चुकी है। चेन्नई की टीम आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में वापसी करने की कोशिश करेगी। वहीं आरसीबी की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा। आइए मैच से पहले जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर जीत के साथ अभियान शुरू किया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए थे, जिसे बेंगलुरु ने आसानी से 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से 8 विकेटों की हार मिली थी। वहीं चेन्नई को अपने दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी।

क्या धोनी खेलेंगे मुकाबला

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के खेलने को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। वह हाल ही में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर थे। चेन्नई के फैंस धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार  कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी के आरसीबी के खिलाफ अहम मुकाबले में खेलने की संभावना काफी कम बताई जा रही है।

कैसी होगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यहां की पिच पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे रन बनाना आसान होता है और अक्सर हाई स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं। शाम के समय ओस गिरने की वजह से कप्तान आमतौर पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। इस मैदान पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 179 रन रहता है।

कैसा होगा बेंगलुरु का मौसम

5 अप्रैल को बेंगलुरु का मौसम साफ रहने की उम्मीद है और तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, हल्की नमी रहने के कारण शाम के समय ओस गिर सकती है, जिससे गेंदबाजों को पकड़ बनाने में दिक्कत हो सकती है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

RCB की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

इम्पेक्ट प्लेयर: अभिनंदन सिंह

CSK की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, मैट हेनरी, खलील अहमद, नूर अहमद, अंशुल कंबोज।

इम्पेक्ट प्लेयर:: सरफराज खान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।