RCB vs CSK: आईपीएल 2025 का 52वां मैच काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। बेंगलुरु और चेन्नई के बीच होने वाले इस मुकाबले में मौसम की मार पड़ने की आशंका है। पिछले कई दिनों से बेंगलुरु में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे फैंस को डर है कि कही ये मुकाबला बारिश की भेंट ना चढ़ जाए। आइए जानते हैं मैच के समय कैसा होगा बेंगलुरु के मौसम
