आईपीएल 2026 में लीग मैच खत्म होने के बाद अब प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज 26 मई को धर्मशाला में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम को आईपीएल 2026 के फाइनल का टिकट मिलेगा, वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 मुकाबला खेलना होगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगी। मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।
लीग स्टेज में दोनों टीमों ने 18-18 अंक हासिल किए थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में पहले स्थान पर रही।
कैसा है स्टेडियम का रिकॉर्ड
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल के अब तक 17 मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 10 बार जीती है वही 7 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। वहीं इस मैदान पर टॉस का असर ज्यादा देखने को नहीं मिला, क्योंकि टॉस जीतने और हारने वाली टीमों के जीत के आंकड़े लगभग बराबर रहे हैं।
धर्मशाला की हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम अपनी खूबसूरत लोकेशन और शानदार माहौल के लिए जाना जाता है। आईपीएल 2026 में भी इस मैदान ने अब तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस सीजन में यहां खेले गए तीन मुकाबलों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला, जहां टीमों ने आसानी से 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया। छोटे मैदान और तेज आउटफील्ड की वजह से यहां चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल रही है।
दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन आठ मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मैच जीते हैं, वहीं गुजरात टाइटंस 4 मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है। आंकड़ों को देखें तो दोनों टीमों का प्रदर्शन एक-दूसरे के खिलाफ लगभग समान रहा हैं।
प्लेऑफ के पहले क्वालिफायर के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
RCB की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर/फिल साल्ट, ददवत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा
क्या बारिश डालेगी मैच में खलल?
धर्मशाला में मंगलवार 25 मई को शाम में मौसम ठंडा और सुहावना रहने की संभावना है। मैच के दौरान तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।