Get App

RCB vs GT Qualifier 1: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी आरसीबी और गुजरात, जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11

RCB vs GT Qualifier 1: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की शुरुआत आज धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-1 मुकाबले से होगी। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 खेलना पड़ेगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 26, 2026 पर 2:51 PM
RCB vs GT Qualifier 1: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी आरसीबी और गुजरात, जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11
RCB vs GT Qualifier 1: जानें आरसीबी और गुजरात में किसका पलड़ा भारी है

आईपीएल 2026 में लीग मैच खत्म होने के बाद अब प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज 26 मई को धर्मशाला में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम को आईपीएल 2026 के फाइनल का टिकट मिलेगा, वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 मुकाबला खेलना होगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगी। मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।

लीग स्टेज में दोनों टीमों ने 18-18 अंक हासिल किए थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में पहले स्थान पर रही।

कैसा है स्टेडियम का रिकॉर्ड

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल के अब तक 17 मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 10 बार जीती है वही 7 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। वहीं इस मैदान पर टॉस का असर ज्यादा देखने को नहीं मिला, क्योंकि टॉस जीतने और हारने वाली टीमों के जीत के आंकड़े लगभग बराबर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें