RCB vs KKR Pitch Report: एक जीत और प्लेऑफ में विराट की टीम, केकेआर के लिए करो या मरो का मुकाबला

RCB vs KKR Pitch Report: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत करने के इरादे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 12 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर और आरसीबी दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां आई है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों के प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड May 12, 2026 पर 7:16 PM
Story continues below Advertisement
आईपीएल का 57वां मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा

RCB vs KKR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 यानी आईपीएल का पड़ाव अब अपने प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बाहर हो गई है। वहीं टॉप 4 में जगह बनाने के लिए अब 8 टीमों के बीच की होड़ मची हुई है। वहीं प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत करने के लिए आईपीएल का 57वां मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।

आरसीबी ने अब तक आईपीएल में खेले 11 मैचों में 7 में जीत और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं केकेआर ने अब तक खेले 10 मुकाबलों में 4 में जीत और 5 में हार मिली है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

आरसीबी का प्रदर्शन


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार फॉर्म में है और 11 मैचों में सात जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। टीम ने लगातार दो हार के बाद मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर शानदार वापसी की थी। अब बेंगलुरु की नजर अगला मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर होगी।

आईपीएल में केकेआर का प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैचों में चार जीत हासिल की हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। खराब शुरुआत के बाद तीन बार की चैंपियन टीम ने लगातार चार मैच जीतकर शानदार वापसी की है। अब टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीम को चुनौती देना चाहेगी।

केकेआर-आरसीबी में किसका पलड़ा भारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 मैचों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

RCB-KKR की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, जैकब बेथेल/फिल साल्ट, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा (WK), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार।

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की संभावित प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (C), अंगकृष रघुवंशी (WK), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

कैसी होगी रायपुर की पिच

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जा रही है। आईपीएल 2026 के पहले मैच में देखा गया कि पिच धीमी थी और गेंद नीचे रह रही थी, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई। ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, वहीं बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कैसा होगा रायपुर का मौसम

रायपुर में केकेआर और आरसीबी के मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं दूसरी पारी में ओस बड़ा असर डाल सकती है, जिससे गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।