RCB vs LSG Pitch Report: चिन्नास्वामी में होगी रनों की बारिश या विकेटों की लगेगी झड़ी? लखनऊ से भिड़ेगी बेंगलुरु, जानें कैसी होगी पिच

RCB vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं लखनऊ की टीम पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों का प्लेइंग 11

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 7:25 PM
Story continues below Advertisement
RCB vs LSG Pitch Report: आइए मैच से पहले जानते हैं RCB या LSG में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है

RCB vs LSG Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं लखनऊ की टीम पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में विराट कोहली टखने में परेशानी के चलते फिल्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोहली मैदान पर आएंगे या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है।

आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन


डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं अब तक खेले 4 मुकाबलों में आरसीबी को 1 में हार मिली है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ की टीम अब तक खेले 4 मुकाबलों में 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही टीमों का ये पांचवां मुकाबला है। वहीं पॉइंट्स टेबल की बात करें तो बेंगलुरु की टीम तीसरे स्थान पर है तो वहीं लखनऊ की टीम 7वें स्थान पर है। मुकाबले में बेंगलुरु की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं लखनऊ की टीम को जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

आइए मैच से पहले जानते हैं RCB या LSG में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

सबसे पहले जान लेते हैं कि RCB और LSG के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो बेंगलुरु और लखनऊ के बीच 6 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो बेंगलुरु की टीम काफी आगे नजर आती है। 6 मैचों में से 4 बार बेंगलुरु विनर रही है, जबकि 2 मैचों में लखनऊ की जीत हुई है। इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो बेंगलुरु का हाईएस्ट स्कोर 230 और लखनऊ का 227 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो चेन्नई का 153 और लखनऊ का 108 रहा है।

कैसी होगी चिन्नास्वामी की पिच

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए आसान मैदान माना जाता है, क्योंकि यहां रन बनाना काफी आसान होता है। छोटी बाउंड्री, तेज आउटफील्ड और काली मिट्टी की पिच की वजह से यहां बड़े स्कोर और लंबे छक्के अक्सर देखने को मिलते हैं। दूसरी पारी में ओस आने से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को भी मदद मिलती है। हालांकि, मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को भी थोड़ा फायदा मिलता है, जहां उन्हें स्विंग और अच्छा उछाल मिलता है, खासकर उन गेंदबाजों को जो पिच पर गेंद टप्पा मारकर डालते हैं।

कैसा होगा बेंगलुरु का मौसम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन में तापमान करीब 34 डिग्री तक जा सकता है और धूप तेज रहेगी। हालांकि बेंगलुरु में हवा चलने से थोड़ी राहत मिलेगी। शाम को मैच शुरू होने पर तापमान घट सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मुकाबला बिना रुकावट पूरा होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (C & WK), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बदोनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (C), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव। भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।