Get App

RCB vs MI Pitch Report: आरसीबी से हार का बदला लेने उतरेगी हार्दिक की टीम, रोहित-विराट पर होंगी निगाहें, जानें किसका पलड़ा भारी

RCB vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) 10 मई को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। मुंबई अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं आरसीबी पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड May 09, 2026 पर 6:46 PM
RCB vs MI Pitch Report: आरसीबी से हार का बदला लेने उतरेगी हार्दिक की टीम, रोहित-विराट पर होंगी निगाहें, जानें किसका पलड़ा भारी
RCB vs MI Pitch Report: मैच से पहले जानें MI vs RCB में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है

RCB vs MI Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 यानी आईपीएल का पड़ाव अब अपने प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है। सभी 10 टीमों के बीच टॉप 4 में जगह बनाने की होड़ मची है। वहीं आईपीएल का 54वां मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच 10 अप्रैल को आरसीबी का नए होम ग्राउंड रायपुर के शहीद वीर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल 2026 में दूसरी बार आमने-सामने आ रही हैं। इससे पहले 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से मात दी थी। वहीं हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई इस मुकाबले में हार का बदला लेना चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। मुंबई अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं आरसीबी की टीम पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। इस मुकाबले में फैंस की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। फैंस को दोनों को एक साथ स्टेडियम में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

आईपीएल में दोनों टीमों का प्रदर्शन

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर मुंबई का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 10 मैचों में 6 जीत में जीत के साथ कुल 12 अंक हैं और टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, मुंबई इंडियंस के 10 मैचों में 3 जीत के साथ सिर्फ 6 अंक हैं और टीम नौवें नंबर पर है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए मुंबई इंडियंस को अब लगातार जीत हासिल करनी होगी। वहीं आरसीबी अगर अगला मैच जीतती है तो उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी और प्लेऑफ की राह भी आसान हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें