IPL 2025 Final, Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings : आरसीबी और पंजाब किंग्स के फैंस को जिस घड़ी का इंतजार था अब वो आ गई है। IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) और आरसीबी (RCB) की भिड़ंत होगी। पिछले 70 दिनों से जारी आईपीएल 2025 का विनर मिलने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है। एक दिन बाद हमें आईपीएल 2025 का एक नया विजेता मिलेगा। ये आईपीएल फाइनल इसलिए भी खास है क्योंकि, दोनों ही टीम पिछले 18 सालों से अपने पहले आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही हैं। क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को मात देकर फाइनल में जगह बनाई तो वहीं क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को मात देकर पंजाब किंग्स को फाइनल का टिकट मिला।
