RCB vs RR Pitch Report : आरसीबी से बदला लेने उतरेगी राजस्थान, मैच से पहले जानें किसका पलड़ा भारी

RCB vs RR Pitch Report : इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से राजस्थान की टीम अपनी हार का बदला लेना चाहेगी। क्योंकि इस सीजन में आरसीबी और राजस्थान के बीच दूसरा मुकाबला है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को उसके घर में मात दी थी। वहीं आरसीबी के हाथों राजस्थान भी अपना पिछला मुकाबला हार कर बेंगलुरु पहुंची है

अपडेटेड Apr 24, 2025 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
आईपीएल 2025 का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा

RCB vs RR Pitch Report : IPL 2025 यानी इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अब अपने प्लेऑफ की तरफ बढ़ रहा है। आईपीएल 2025 का अब आधा सीजन बीत चुका है। इस सीजन में अब तक 40 से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं अब आईपीएल का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा। यह मुकाबला 24 अप्रैल को शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से राजस्थान की टीम अपनी हार का बदला लेना चाहेगी। क्योंकि इस सीजन में आरसीबी और राजस्थान के बीच दूसरा मुकाबला है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को उसके घर में मात दी थी। वहीं आरसीबी के हाथों राजस्थान भी अपना पिछला मुकाबला हार कर बेंगलुरु पहुंची है। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं RCB या RR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


सबसे पहले जान लेते हैं कि RCB और RR के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो बेंगलुरु और राजस्थान के बीच 34 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो बेंगलुरु की टीम थोड़ी आगे नजर आती है। 34 मैचों में से 17 बार RCB विनर रही है, जबकि 14 मैच में RR की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं आया।

इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो बेंगलुरु का हाईएस्ट स्कोर 200 और राजस्थान का 217 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो RR का 58 और RCB का 70 रहा है।

आंकड़ों के बाद अब बात करते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की। तो सबसे पहले जानते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 के बारे में

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 11 में फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल शामिल हो सकते हैं। जबकि सूयस शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर होंगे।

IPL 2025 के अपने 6 मैचों की तरह इस मैच में भी विराट कोहली इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। देवदत्त पडिक्कल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे और नंबर 4 पर कप्तान रजत पाटिदार आ सकते हैं। पांचवें नंबर पर जितेश शर्मा, वहीं 6वें नंबर पर टिम डेविड बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

RCB की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेते हैं:

विराट कोहली (बैट्समैन)

फिल साल्ट (बैट्समैन)

कप्तान रजत पाटीदार (बैट्समैन)

टिम डेविड (बैट्समैन)

विकेटकीपर जितेश शर्मा (बैट्समैन)

क्रुणाल पंड्या (ऑल राउंडर)

लियाम लिविंगस्टोन (ऑल राउंडर)

देवदत्त पडिक्कल (बॉलर)

सुयश शर्मा (बॉलर)

जोश हेजलवुड (बॉलर)

यश दयाल (बॉलर)

अब देखते हैं इस मैच में कैसी होगी RR की प्लेइंग 11

RR की संभावित प्लेइंग 11, संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग , नितीश राणा, शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, वानिंदु हसरंगा और फजल फारूकी शामिल हो सकते हैं। जबकि ध्रुव जुरेल और कुमार कार्तिकेय इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

हांलकि आरसीबी के खिलाफ अपने पिछले मैच में टीम की कप्तानी एक बार फिर रियान पराग को सौंपी गई थी। चोट के कारण संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं थे। वहीं इस मैच में संजू सैमसन फिर से वापसी कर सकते हैं। बेंगलुरु के खिलाफ मैच में यशस्वी जयसवाल और संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। तीसरे नंबर पर नितीश राणा बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। वहीं चौथे नंबर पर रियान पराग बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

RR की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेते हैं:

यशस्वी जयसवाल (बैट्समैन)

रियान पराग (बैट्समैन)

कप्तान संजू सैमसन (बैट्समैन)

शिमरन हेटमायर (बैट्समैन)

नितीश राणा (ऑलराउंडर)

जोफ्रा आर्चर (बॉलर)

महेश थीक्षाना (बॉलर)

तुषार देशपांडे (बॉलर)

संदीप शर्मा (बॉलर)

वानिंदु हसरंगा (बॉलर)

फजल फारूकी (बॉलर)

जानें पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पिछले आईपीएल पर काफी रन बने थे। हांलाकि इस सीजन में यहां पर हुए पिछले तीन मैच हाई स्कोररिंग नहीं थे। इस मैदान की बॉउंड्री काफी छोटी है, जिसके कारण यहां रन काफी बनते हैं। IPL 2024 में यहां 7 मैच खेले गए थे जिसमें से 4 मैच डिफेंड करने वाली टीम ने जीते थे।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने अब तक कुल 94 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 41 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 52 मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम जीत का स्वाद चख सकी है। यानी साफ है कि टॉस इस मैदान पर टॉस किरदार निभाता है। RCB ने यहां 94 मैच खेले, 43 में टीम को जीत और 46 मैचों में हार मिली है। यहां टीम का 1 मैच टाई और 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे।

कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम

अब बात कर लेते हैं वेदर रिपोर्ट के बारे में तो पिछले मुकाबले में यहां बारिश ने खलल डाला था। वहीं मौसम के मिजाज को देखें तो 24 अप्रैल को होने वाले IPL के इस मैच के दौरान बारिश पड़ने की आशंका ना के बराबर है। बेंगलुरु में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है। दिन में बादल जरूर आसमान पर दिख सकते हैं लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। अगर मौसम किसी तरह से मुकाबले को खराब करता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।