IPL 2026: हार के बाद एकदम अकेले... पंजाब के कोच रिकी पोटिंग की ये तस्वीर हुई वायरल

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन लगातार छह हार के बाद टीम का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है। धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद हेड कोच रिकी पोंटिंग भी काफी निराश दिखाई दिए

अपडेटेड May 18, 2026 पर 4:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पंजाब किंग्स के लगातार 6 हार के बाद हेड कोच रिकी पोंटिंग भी काफी निराश नजर आए

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की राह अब काफी कठिन हो गई है। धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 23 रन से हारने के बाद टीम लगातार छठा मैच हार गई। पंजाब के लगातार छह मुकाबले हारने के बाद अब टीम के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है। अब पंजाब को आगे बढ़ने के लिए दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं आरसीबी से हार के बाद सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में हेड कोच रिकी पोंटिंग डगआउट में अकेले उदास बैठे नजर आ रहे हैं।

मायूस दिखे पोंटिंग

मैच खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स के कैंप में निराशा साफ दिखाई दे रही थी। पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग अपनी टीम के खराब प्रदर्शन से काफी निराश नजर आए। धर्मशाला में मैच खत्म होने के बाद वह डगआउट में अकेले बैठे दिखाई दिए और टीम के एक और हार से काफी मायूस दिखे। पोटिंग की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


पंजाब ने की थी शानदार शुरुआत

सीजन की शुरुआत में पंजाब किंग्स शानदार लय में दिखाई दे रही थी और टीम को प्लेऑफ का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लगातार छह जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि पंजाब आसानी से टॉप-4 में जगह बना लेगी, लेकिन दूसरे हाफ में टीम का प्रदर्शन पूरी तरह बदल गया। पंजाब लगातार छह मुकाबले हार गई और अब टीम के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है। धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं। लगातार हार से हेड कोच रिकी पोंटिंग भी काफी निराश नजर आए।

कैसा था मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला धर्मशाला में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए और मैच पर पूरी पकड़ बना ली। टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन की बेहतरीन पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाकर अहम योगदान दिया। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के गेंदबाज एक बार फिर दबाव के समय विकेट लेने में सफल नहीं हो सके, जो टीम की लगातार खराब फॉर्म की बड़ी वजह बनती जा रही है। वहीं पंजाब के बल्लेबाज भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए। पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना पाई। आरसीबी ने पंजाब को 23 से मात दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।