आईपीएल का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से मात दी है। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही चोटिल नजर आए। दोनों खिलाड़ियों की चोट पर फैंचाइंजी ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं विराट और रोहित खिलाड़ी अपना अगला मैच खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है। रविवार 12 अप्रैल को मुंबई में खेले गए मैच में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग समस्या के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए।
वहीं दूसरी ओर विराट कोहली भी टखने में परेशानी के चलते फिल्डिंग के लिए नहीं उतरे। दोनों बल्लेबाजों के अचानक मैदान से बाहर जाने की वजह से फैंस काफी परेशान हैं। वहीं मैच के बाद रजत पाटीदार ने बताया कि विराट कोहली की चोट कैसी है।
मैदान पर वापस नहीं लौटे रोहित
241 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे थे। लेकिन 6वें ओवर में एक शॉट खेलने के दौरान उन्हें अचानक हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते नजर आए। इसके बाद फिजियो ने मैदान पर आकर जांच की, लेकिन परेशानी बढ़ने की कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस जाना पड़ा। रोहित शर्मा दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा।
खबरों के अनुसार, उनकी चोट की सही स्थिति जानने के लिए स्कैन कराया जाएगा। मुंबई इंडियंस के अगले मैच में उनकी उपलब्धता अब स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगी। शुरुआती जानकारी में इसे हल्का खिंचाव बताया जा रहा है, लेकिन इसे ठीक होने में समय लग सकता है।
फिल्डिंग में नहीं नजर आए कोहली
इस मुकाबले में विराट कोहली ने 38 गेंदों पर शानदार 50 रन बनाए, लेकिन इसके बाद वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं आए। प्रेजेंटेशन के दौरान साइमन डूल ने रजत पाटीदार से उनकी चोट के बारे में पूछा, जिस पर पाटीदार ने कहा कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन फिलहाल कोहली ठीक लग रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली के टखने में हल्की परेशानी थी। आरसीबी की फील्डिंग के समय वह ड्रेसिंग रूम में बैठे नजर आए। हालांकि बल्लेबाजी के दौरान वह पूरी तरह ठीक लग रहे थे, लेकिन बाद में यह समस्या सामने आई।
शानदार फॉर्म में है आरसीबी
इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक खेले चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई इंडियंस की हालत कुछ खास नहीं रही है और वह चार मैचों के बाद आठवें स्थान पर है। टीम को अब तक सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि उसे लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।