Get App

IPL 2026: अगला मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? दोनों खिलाड़ियों की इंजरी ने फैंस की बढ़ाई टेंशन

IPL 2026: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 12 अप्रैल को खेला गए मैच में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग समस्या के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं दूसरी ओर विराट कोहली भी टखने में परेशानी के चलते फिल्डिंग के लिए नहीं उतरे। दोनों बल्लेबाजों के अचानक मैदान से बाहर जाने की वजह से फैंस काफी परेशान हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 4:16 PM
IPL 2026: अगला मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? दोनों खिलाड़ियों की इंजरी ने फैंस की बढ़ाई टेंशन
MI vs RCB: विराट और रोहित खिलाड़ी अपना अगला मैच खेलेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस है

आईपीएल का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से मात दी है। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही चोटिल नजर आए। दोनों खिलाड़ियों की चोट पर फैंचाइंजी ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं विराट और रोहित खिलाड़ी अपना अगला मैच खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है। रविवार 12 अप्रैल को मुंबई में खेले गए मैच में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग समस्या के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए।

वहीं दूसरी ओर विराट कोहली भी टखने में परेशानी के चलते फिल्डिंग के लिए नहीं उतरे। दोनों बल्लेबाजों के अचानक मैदान से बाहर जाने की वजह से फैंस काफी परेशान हैं। वहीं मैच के बाद रजत पाटीदार ने बताया कि विराट कोहली की चोट कैसी है।

मैदान पर वापस नहीं लौटे रोहित

241 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे थे। लेकिन 6वें ओवर में एक शॉट खेलने के दौरान उन्हें अचानक हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते नजर आए। इसके बाद फिजियो ने मैदान पर आकर जांच की, लेकिन परेशानी बढ़ने की कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस जाना पड़ा। रोहित शर्मा दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे, जिससे टीम को बड़ा झटका लगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें