IPL 2026: रनों की बारिश के बीच फोन विवाद में फंसे राजस्थान टीम के मैनेजर, बड़े एक्शन की तैयारी में BCCI

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में है और टीम ने अपने चारों मैच जीते हैं। इस बीच मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर विवाद में आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में उन्हें डकआउट में जाने की अनुमति मिलेगी या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 2:57 PM
खबरों के मुताबिक, रोमी भिंडर को नोटिस भेजा गया है और बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट इस मामले की जांच में जुट गई है

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बेहरतरीन फॉर्म में हैं। टीम ने इस सीजन में खेले चारों मुकाबले में जीत दर्ज की है। वहीं एक मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर विवाद में आ गए हैं। गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। वहीं बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, मैच के दौरान डग आउट में फोन का इस्तेमाल करना बैन हैं।

वहीं राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से हैं। वहीं अबतक ये साफ नहीं है कि रोमी भिंडर को मुकाबले में प्रतिबंधित क्षेत्र (रिस्ट्रिक्टेड एरिया) में जाने की अनुमति मिलेगी या नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने रोमी भिंडर को नोटिस भी भेजा है।

बीसीसीआई ने भेजा नोटिस


खबरों के मुताबिक, रोमी भिंडर को नोटिस भेजा गया है और बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट इस मामले की जांच में जुट गई है। सोशल मीडिया पर उनके मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया। खास बात ये रही कि उस दौरान राजस्थान के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी स्क्रीन की ओर देखते हुए नजर आए। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में राजस्थान के डगआउट में बैठने की अनुमति मिलेगी या नहीं।

सैकिया ने क्या कहा

देवजीत सैकिया ने कहा कि टीम मैनेजर को डगआउट में फोन ले जाने की अनुमति होती है, लेकिन यह जांच की जाएगी कि कहीं किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं हुआ। उन्होंने TOI से बातचीत में बताया, “कुछ लोगों को डगआउट में फोन रखने की इजाजत होती है और मैनेजर होने के नाते रोमी भिंडर भी फोन ले जा सकते हैं। हालांकि, हमें यह ठीक से जांचना होगा कि यह घटना कहां हुई और फोन का इस्तेमाल किस तरह किया गया। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हम आंतरिक जांच करेंगे।”

क्या है बीसीसीआई के नियम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्लेयर्स और मैच ऑफिशियल्स एरिया (पीएमओए) से जुड़े नियमों के अनुसार, सिर्फ कुछ चुनिंदा अधिकारियों को ही प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल या अन्य संचार उपकरण ले जाने की अनुमति होती है। वहीं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम में प्रवेश करने के बाद अपने फोन और ऐसे डिवाइस सिक्योरिटी लाइजन ऑफिसर के पास जमा करने होते हैं। हालांकि टीम मैनेजर को डिवाइस रखने की छूट दी जाती है, लेकिन इसका इस्तेमाल केवल ड्रेसिंग रूम के अंदर ही किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।