Riyan Parag: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जुर्माना लगाया है। बीसीसीआई ने पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा है। राजस्थान के कप्तान ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। रियान पराग को ये सजा मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करने के कारण दी गई है। सोशल मीडिया पर रियान पराग के वेपिंग (ई-सिगरेट) का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।
