RR vs DC: खतरे में अभिषेक शर्मा का ये रिकॉर्ड, तोड़ने के करीब पहुंचे वैभव, दिल्ली से मुकाबला आज

आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी आईपीएल के एक सीजन में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है

अपडेटेड May 01, 2026 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
आईपीएल के एक सीजन में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 15 साल के उम्र में वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं वैभव एक सीजन में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं। फिलहाल ये इस रिकॉर्ड पर फिलहाल अभिषेक शर्मा का नाम दर्ज है। वैभव इसे तोड़ने से सिर्फ 6 छक्के दूर हैं।

अभिषेक के नाम है ये रिकॉर्ड

आईपीएल के एक सीजन में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा के नाम है। उन्होंने आईपीएल 2024 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 पारियों में 42 छक्के और 36 चौके लगाए थे। इस दौरान अभिषेक ने 32.26 की औसत और 207.21 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 75 रन रहा।


ये रिकॉर्ड भी बना सकते हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी एक और बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, महज 15 साल की उम्र में उन्होंने सिर्फ 27 टी20 पारियों में 99 छक्के जड़ दिए हैं। यह 20 साल की उम्र पूरी होने से पहले किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। अब अगर सूर्यवंशी एक और छक्का लगा देते हैं, तो वह 20 साल की उम्र से पहले टी20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

आईपीएल 2026 में वैभव का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी के पास जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में अब तक 9 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 238.09 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक भी हैं। आईपीएल का वैभन का सबसे बड़ा स्कोर 103 रन रहा है। वैभव अब तक 34 चौके और 37 छक्के लगा चुके हैं।

पिछले साल से अब तक अपने आईपीएल करियर में सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 40.75 की औसत और 224.82 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 652 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।