RR vs CSK Pitch Report: क्या बारिश बनेगी राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच में विलेन? जानें कैसा होगा गुवाहाटी का मौसम
RR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आईपीएल के इस मैच में बारिश विलेन बन सकती है। जानें कैसा होगा गुवाहाटी का मौसम
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन से पहले कुछ अहम फैसले लेते हुए टीम में बदलाव किया है
RR vs CSK Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं। पिछले सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन कमजोर रहा था, जहां राजस्थान नौवें और चेन्नई दसवें स्थान पर रही थी।
इस मैच में सबकी नजरें संजू सैमसन पर रहेगी, जो पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे और अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की वेदर रिपोर्ट और पिच
इन खिलाड़ियों पर होगी निगाहें
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन से पहले कुछ अहम फैसले लेते हुए टीम में बदलाव किया है और युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए रियान पराग को कप्तानी सौंपी है। टीम को उम्मीद है कि यह युवा टैलेंट अब बेहतर प्रदर्शन में बदलेगा। वहीं संजू सैमसन से जुड़े सौदे के जरिए टीम को रवींद्र जडेजा और सैम करन मिले हैं। हालांकि सैम करन फिलहाल चोटिल हैं, लेकिन जडेजा से इस सीजन में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुकाबला काफी करीबी रहा है। चेन्नई ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 15 जीत मिली हैं। दोनों टीमों के बीच जीत-हार का अंतर बहुत कम है, जिससे मुकाबला हमेशा टक्कर का रहता है।
कैसी होगी गुवाहाटी की पिच
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां लाल मिट्टी के कारण अच्छा उछाल मिलता है और आउटफील्ड तेज होती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन कुछ ओवर बाद बल्लेबाज आसानी से रन बनाने लगते हैं। अगर बल्लेबाज शुरुआत संभाल लें, तो बड़ी पारी खेलना आसान हो जाता है। वहीं, मैच में ओस भी असर डाल सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
कैसा होगा गुवाहाटी का मौसम
गुवाहाटी में सोमवार को मैच के दौरान मौसम थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। दिनभर हल्की बारिश की संभावना बताई गई है, खासकर सुबह के समय बारिश ज्यादा हो सकती है, जो दोपहर तक थमने की उम्मीद है। हालांकि शाम में बारिश के आसार कम हैं, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं, जिससे मैच पर थोड़ा असर पड़ सकता है।
RR vs CSK की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग (c), रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।