RR vs DC Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज जयपुर में किसका होगा बोलबाला? राजस्थान से भिड़ेगी दिल्ली, जानें कैसी होगी पिच

RR vs DC Pitch Report: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं दिल्ली की टीम अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और कैसी होगी पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 6:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RR vs DC Pitch Report: मैच से पहले जानें DC या RR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है

RR vs DC Pitch Report: आईपीएल 2026 में अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं अब सभी टीमों के बीच प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की होड़ मची हुई है। आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 1 मई को शाम 7.30 बजे से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान इस सीजन में शानदार खेल दिखा रही है तो वहीं दिल्ली का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। दिल्ली को पिछले मुकाबले में आरसीबी से 9 विकेट से हार मिली थी। वहीं राजस्थान ने पिछले मुकाबले में अजेय रही पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर अच्छे फॉर्म में है।

राजस्थान ने अब तक 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार दर्ज की हैं और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीते हैं और 5 हारे हैं, जिससे वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग के हाथों में हैं तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल संभाल रहे हैं।

मैच से पहले जानें DC या RR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स (RR)की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), दसुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, यशराज पुनिया।

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक पोरेल (WK), केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (C), डेविड मिलर, विप्रज निगम, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मदद मिलती है। इस मैदान की सीधी बाउंड्री थोड़ी बड़ी होती है, जिससे बड़े शॉट लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को अच्छी पकड़ और टर्न मिलती है, वहीं नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी कुछ मूवमेंट मिल सकता है। यहां आमतौर पर अच्छे स्कोर बनते हैं, लेकिन दूसरे मैदानों के मुकाबले यह पिच गेंदबाजों के लिए थोड़ी मददगार भी मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 173 रन रहता है।

कैसा होगा जयपुर का मौसम

जयपुर में मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे मैदान पर फील्डिंग करने वाली टीम के लिए हालात थोड़े मुश्किल हो सकते हैं। वहीं नमी (ह्यूमिडिटी) लगभग 14 प्रतिशत रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।